फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Case filed against five in attack on principal

Deoria News: प्रधानाचार्य पर हमला मामले में पांच पर केस दर्ज

Sun, 22 Dec 2024 01:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 22 Dec 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
Case filed against five in attack on principal
चनुकी। प्रधानाचार्य पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने एक नामजद सहित पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। केस दर्ज कराने के लिए स्कूल के छात्र-छात्राओं ने शुक्रवार को रेवली मार्ग को जाम किया था। उसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


मईल थाना क्षेत्र के ईटहरा हजाम निवासी जयराम कुशवाहा लार थाना क्षेत्र के रेवली इंटर कालेज के प्रधानाचार्य हैं। वह बुधवार को बाइक से स्कूल गए। छुट्टी होने के बाद वापस गांव जा रहे थे। वह अभी रेवली गांव से तिलौली मोड़ के समीप पहुंचे थे कि पहले से कुछ लोग खड़े थे और उन्हें देख गाड़ी रोके। इसके बाद प्रधानाचार्य पर हमला कर दिया, जिससे उनका हाथ टूट गया और काफी चोट आई। पुलिस ने इस मामले में प्रीतम सहित पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक उमेश बाजपेयी ने कहा कि केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed