फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Case filed against eight people including six named accused in school brawl case

Deoria News: स्कूल में मारपीट के मामले में छह नामजद सहित आठ पर केस

Fri, 05 Sep 2025 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 05 Sep 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Case filed against eight people including six named accused in school brawl case
मेहरौनाघाट। एक सितंबर को जीबीएसएचएस स्कूल मेहरौना लार में हुए मारपीट के मामले में पुलिस ने छह नामजद सहित आठ अज्ञात लोगों के विरुद्ध मारपीट का केस दर्ज किया है। जीबीएसएचएस स्कूल मेहरौना लार के प्रधानाचार्य ने लार पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि एक सितंबर को सुबह 9:30 बजे कुछ अराजक तत्व विद्यालय परिसर में बल पूर्वक कार्यालय में घुसकर अभद्र भाषा का प्रयोग किया और कुछ लोग कार्यालय के बाहर निकल कर छात्र पर हमला कर दिए। जब तक विद्यालय कर्मचारी या अन्य स्टाफ कुछ समझ पाए उन्होंने भद्दी भद्दी गालियां देना शुरू कर दिए। जहां पर विद्यालय के छात्राएं एवं अध्यापिकाएं मौजूद थी। पुलिस ने इस मामले में शंभू सिंह, रवि रंजन सिंह, मिट्ठू सिंह निवासी सोनहुला बिहार व दिव्यांशु सिंह, अमरीश सिंह निवासी चुरिया व सुमित जायसवाल निवासी मेहरौना सहित आठ अज्ञात लोगों पर मारपीट का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed