फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   case dominated

लूट की वारदात में पुलिस ने दर्ज किया चोरी का मुकदमा

Sun, 18 Aug 2019 11:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
case dominated
फॉलोअप...
विज्ञापन

लूट की वारदात में पुलिस ने दर्ज किया चोरी का मुकदमा
सोनूघाट चौराहा पर महिला को बंधक बनाकर दिनदहाड़े हुई थी लूट
कोतवाली पुलिस ने धाराओं में किया अल्पीकरण, चर्चाएं हुईं तेज
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। दिनदहाड़े घर में घुसकर महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले बदमाशों पर पुलिस ने चोरी का केस दर्ज किया है। घटना के 24 घंटे बाद भी मामले में कोई सफलता न मिलने से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। उच्चाधिकारियों के खुद मौके पर पहुंचकर पड़ताल के बाद भी मामले में चोरी का केस दर्ज होने को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।

सोनूघाट चौराहे पर राजेंद्र जायसवाल अपने मकान में किराने की दुकान संचालित करते हैं। शनिवार को राजेंद्र दुकान पर थे। पत्नी प्रमिला देवी बच्चों का इलाज कराने देवरिया आई थीं। बहू डिंपल पैरेंट्स-टीचर मीटिंग में गई थी। दोपहर में डिंपल घर पहुंची थीं तो कमरे में पहले से आलमारी खंगाल रहे लुटेरों ने तमंचा दिखाकर उसे बंधक बना लिया। उसका हाथ-पैर दुपट्टे से बांधकर मंगल सूत्र, कान की बाली और चेन लूट ली। आलमारी में रखे गए गहने भी समेट ले गए। किसी तरह डिंपल बंधन से मुक्त होकर दुकान पर पहुंची और ससुर को इसकी जानकारी दी। घटना से आक्रोशित दुकानदारों ने सोनूघाट चौराहा पर सड़क जाम कर दिया। दिनदहाड़े हुई लूट की वारदात पर पर्दा डालते हुए कोतवाली पुलिस ने आलमारी तोड़कर चोरी करने का केस दो अज्ञात बदमाशों पर दर्ज किया है। वहीं दो फेरी वालों को हिरासत में रखकर पुलिस पूछताछ कर रही है। कोतवाल अरुण कुमार मौर्या ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की गई है। जांच में प्रथमदृष्टया चोरी पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed