{"_id":"66f85f5af19c61cc6f0f3409","slug":"case-against-youth-under-various-sections-including-pocso-act-deoria-news-c-208-1-deo1004-136422-2024-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: युवक पर पाक्सो एक्ट समेत कई धाराओं में केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: युवक पर पाक्सो एक्ट समेत कई धाराओं में केस
Sun, 29 Sep 2024 01:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 29 Sep 2024 01:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
तरकुलवा। स्कूल आते-जाते समय रास्ते में नाबालिग छात्रा के साथ अश्लील हरकत और छेड़छाड़ करने के मामले में पुलिस ने आरोपी मनचले युवक के खिलाफ पाक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है। थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली छात्रा बगल के गांव में स्थित एक स्कूल में कक्षा 8वीं में पढ़ती है। आरोप है कि पिछले बीस दिनों से स्कूल आते-जाते समय बगल के गांव का रहने वाला मनचला युवक उससे अश्लील हरकत करता था। विरोध करने पर भद्दी-भद्दी गालियां देता था। इससे तंग आकर छात्रा ने स्कूल जाना छोड़ दिया था। कई दिनों बाद छात्रा बृहस्पतिवार को स्कूल गई थी। छुट्टी के बाद घर लौटते समय मनचले युवक ने रास्ते में उसका हाथ पकड़कर अश्लील हरकत किया। रोते हुए वह घर पहुंची और घर वालों से आपबीती बताई। छात्रा की मां ने थाने में नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी असलम के खिलाफ छेड़खानी, पॉक्सो एक्ट समेत गम्भीर धाराओं में केस दर्ज किया है। थाना प्रभारी मृत्युंजय राय ने बताया कि युवक के खिलाफ गंभीर धाराओं केस दर्ज किया गया है। आरोपी को बहुत जल्द गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।