फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Case against two dozen people

दो दर्जन लोगों पर बलवा का मुकदमा दर्ज

Wed, 12 Feb 2020 11:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Case against two dozen people
दो दर्जन लोगों पर बलवा का मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

भटनी(देवरिया)। पुलिस ने केवरा गांव के रहने वाले आठ नामजद एवं 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने, तोड़फोड़ और बलवा का केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। यह कार्रवाई नगर पंचायत अध्यक्ष की तहरीर पर की गई है।
केवरा वार्ड में शवदाह गृह निर्माण के विरोध में वार्ड के रहने वाले लोग चेयरमैन से शिकायत करने पहुंचे थे। आरोप है कि लोग नगर पंचायत कार्यालय में पहुंच चेयरमैन से अभद्रता करने के बाद तोड़फोड़ की। विरोध करने वाले लोगों के तेवर देख मौजूद कर्मचारियों को भागना पड़ा। चेयरमैन डॉ. बलराम जायसवाल की तहरीर पर पुलिस ने सुनील यादव, अमन यादव, श्रीकरन मौर्य, किशन यादव, मालती देवी, दीनबंधु यादव की पत्नी धनेश्वरी देवी, पानमती देवी, कमलावती देवी और 15 अज्ञात पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

एसपी से मिल आरोपी पक्ष ने बताया खुद को निर्दोष
भटनी। चेयरमैन पर प्राणघातक हमला, नगर पंचायत कार्यालय में तोड़फोड़ और ठेकेदार से अभद्रता करने के मामले में मुख्य आरोपी सुनील यादव को बनाया गया है। सुनील भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। बुधवार को आरोपी पक्ष ने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर अपने को निर्दोष बताया। उनका कहना है कि चेयरमैन के साथ हुए घटना के समय वे लोग नगर स्थित एक शादी में थे, जिसका वीडियो उनके पास है। एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने एसओ से मामले की निष्पक्ष जांच के बाद ही कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने किया मार्च
भटनी। एसडीएम सलेमपुर संजीव यादव के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने घटना स्थल और केवरा वार्ड का बुधवार को जायजा लिया। वे नगर में पैदल मार्च करने के बाद छोटी गंडक के किनारे बन रहे शवदाह गृह को देखा। उन्होंने किसी भी अनहोनी को रोकने के लिए केवरा वार्ड में पीएसी को तैनात किया है। इस दौरान सीओ भाटपाररानी पंचम लाल यादव सहित सर्किल के सभी थानों के एसओ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed