{"_id":"663f143af26f7294a90e9ce5","slug":"case-against-five-in-case-of-robbery-and-bike-damage-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-125351-2024-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: लूट समेत मारपीट कर बाइक क्षतिग्रस्त के मामले में पांच पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: लूट समेत मारपीट कर बाइक क्षतिग्रस्त के मामले में पांच पर केस
विज्ञापन
- छह फरवरी को शादी समारोह में जाते समय हुआ था विवाद, दो हजार रुपये लूटने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। तीन माह पहले शादी समारोह में जाते समय कुछ लोगों ने मारपीट कर बाइक क्षतिग्रस्त कर दो हजार रुपये लूट लिए। इस मामले में पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, लेकिन न्याय नहीं मिला। इसके बाद पीड़ित ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। न्यायालय के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार की देर रात पांच लोगों के खिलाफ लूट, बाइक क्षतिग्रस्त करने व पिटाई करने के मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
कोतवाली थाना क्षेत्र कोड़रा ठाकुर गांव निवासी सोनू पुत्र राजनारायण ने दी तहरीर में बताया कि छह फरवरी की रात घर से अपने मित्र अभिषेक के साथ शाम करीब छह बजे गांव के विजय तिवारी की बेटी के शादी में शामिल होने बाइक से पिवकोल जा रहा था। अभी वह गांव में हरेराम तिवारी के घर के सामने पहुंचा था कि वहां पहले से मौजूद प्रियांशु, हरेराम, राजेश, मंटू तिवारी पुत्र घनश्याम तिवारी, विष्णुदत्त व प्रिंस हम लोगों को धमकी देते हुए गाली गलौज करने लगे।
विरोध किया तो लात मुक्का व लाठी डंडे से मारपीट क घायल कर दिया और मोटरसाइकिल को तोड़-फोड़ दिया, तथा हम लोगों से दो हजार रुपये छीन लिए। आरोप है कि मामले की जानकारी कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इसके बाद पीड़ित ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। न्यायालय के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार की देर रात पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सीओ दीपक शुक्ला ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।