फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Case against 10 including four named in two cases of assault

Deoria News: मारपीट के दो मामलों में चार नामजद समेत 10 पर केस

Thu, 12 Dec 2024 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 12 Dec 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
Case against 10 including four named in two cases of assault
देवरिया। मारपीट की दो अलग-अलग घटनाओं में पुलिस ने चार नामजद समेत दस के खिलाफ केस दर्ज किया है। सदर कोतवाली क्षेत्र के मेहड़ा निवासी सुमन ने पुलिस को तहरीर दिया कि 7 दिसंबर को करीब 8 बजे प्रेम पुत्र मुन्ना, गोविंद पुत्र राजू तथा आधा दर्जन अन्य व्यक्तियों ने लोहे के राड, लाठी, डंडे से उसके पति नरेश प्रसाद को मारपीट कर घायल कर दिया।
विज्ञापन

हमले में उसके पति के हाथ की अंगुली टूट गयी तथा दूसरे हाथ पर भी गंभीर चोट लगी। सूचना पर पहुंची 112 के पहुंचने पर हमलावर फरार हो गये। पुलिस ने उक्त दो नामजद तथा आधा दर्जन अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। कोतवाली क्षेत्र के खोराराम के यादव टोला निवासी राम व्यास यादव ने पुलिस को तहरीर दिया कि 8 दिसंबर को उसकी पत्नी नीलम अपने घर पर काम कर रही थी, इसी दौरान संजय व उसकी पत्नी सीमा यादव उसके घर पहुंचे पत्नी पर अचानक प्रहार कर दिया।
विज्ञापन

इस हमले में उसकी पत्नी को काफी चोटें आई। संजय ने इसके पहले 12 नवंबर को भी उनके दरवाजे पर पथराव किया था। पुलिस ने उक्त पति-पत्नी के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed