फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Carona: Three people found infected

काेरोना : तीन लोग संक्रमित मिले

Fri, 28 Apr 2023 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 28 Apr 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
Carona: Three people found infected
जनपद में एक्टिव केस सात, सभी होम आइसोलेशन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। कोविड संक्रमण जनपद में थम नहीं रहा है। हर रोज संक्रमित मिल रहे हैं। शुक्रवार को तीन कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। इन्हें लेकर एक्टिव मरीजों की संख्या सात हो गई है। सभी का होम आइसोलेशन में इलाज चल रहा है। कोविड को लेकर लोगों को अभी सतर्क रहने की जरूरत है।
कोरोना संक्रमण जनपद में जारी है। इसे लेकर प्रशासन और स्वास्थ्य महकमा मुस्तैद है। कोविड से बचाव के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है, वहीं कोविड प्रोटोकाल का पालन करने को कहा जा रहा है। पर लोग लापरवाही बरत रहे हैं। बिना मास्क के घर से निकल रहे हैं। वहीं सोशल डिस्टेंसिंग के नियम की अनदेखी की जा रही है। समय रहते लोग सचेत नहीं हुए तो उन्हें दिक्कत हो सकती है। शुक्रवार को आई रिपोर्ट में शहर के एक मोहल्ले का एक किशोर तबीयत खराब होने पर अस्पताल पहुंचा, जहां जांच में संक्रमित मिला। वहीं विकास खंड रामपुर कारखाना क्षेत्र का एक व्यक्ति दिक्कत होने पर इलाज कराने अस्पताल पहुंचा तो जांच में पॉजिटिव मिला। भागलपुर ब्लाक क्षेत्र का एक व्यक्ति सर्दी, जुकाम, बुखार, खांसी होने पर अस्पताल पहुंचा। डॉक्टर ने दवा दी और जांच कराई तो संक्रमित मिला। सभी का इलाज होम आइसोलेशन में चल रहा है।
विज्ञापन

----------
कोविड को लेकर सतर्कता बरती जा रही है। जांच बढ़ा दी गई है। अस्पताल आने वाले लोगों को जागरूक किया जा रहा है। जिले में नए तीन पॉजिटिव केस मिले हैं। एक्टिव केस की संख्या सात हो गई है। उन्हें दवा दी गई है और हालत ठीक है। सभी लोग होम आइसोलेशन में हैं। उनकी निगरानी की जा रही है। उनके परिवार के सदस्यों की सैंपलिंग कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. राजेश कुमार झा, सीएमओ
---------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed