{"_id":"68e6b7b2a8fd3ae3cc02156e","slug":"car-hits-e-rickshaw-child-dies-deoria-news-c-208-1-deo1009-165074-2025-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: ई-रिक्शा को कार ने मारी टक्कर, मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: ई-रिक्शा को कार ने मारी टक्कर, मासूम की मौत
Thu, 09 Oct 2025 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 09 Oct 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
तरकुलवा। मंगलवार की देर शाम ई-रिक्शा से कसया इलाज कराने जा रहे एक ही परिवार के तीन लोगों को बेकाबू कार ने ठोकर मार दी। ई-रिक्शा सवार सभी लोग घायल हो गए। आसपास के लोग घायलों को तरकुलवा सीएचसी पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने तीनों को मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया। सोनहुला रामनगर के मोहपतरही टोला निवासी सुशीला देवी की बेटी प्रीति की शादी महुआडीह थाना क्षेत्र के हरैया बसंतपुर गांव निवासी राजेश्वर राजभर से हुई है। डिलीवरी के चलते प्रीति अपने मां के पास कुछ दिनों से रहती थी। मंगलवार की देर शाम इलाज के लिए प्रीति ढाई वर्षीय बच्ची ऋद्धि व मां के साथ ई-रिक्शा से कसया जा रहे थे।
चौराहे से थोड़ा आगे सामने से आ रही एक बेकाबू कार ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। इससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। संवाद
विज्ञापन
चौराहे से थोड़ा आगे सामने से आ रही एक बेकाबू कार ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। इससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। संवाद