{"_id":"676b42ddc1de4ddb1c065cb4","slug":"car-hits-bike-riders-two-killed-deoria-news-c-208-1-deo1004-142976-2024-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: बाइक सवारों को कार ने मारी टक्कर, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: बाइक सवारों को कार ने मारी टक्कर, दो की मौत
Wed, 25 Dec 2024 10:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 25 Dec 2024 10:34 PM IST
विज्ञापन
गौरी बाजार। क्षेत्र के खैरटिया गांव के रहने वाले बाइक सवार तीन युवकों की गौरी बाजार-रुद्रपुर मार्ग पर इंदूपुर चौराहे के पास एक कार से आमने-सामने की टक्कर हो गई। जिसमें तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दो युवकों की इलाज के दौरान सोमवार रात मौत हो गई। एक युवक की हालत गंभीर है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। खैरटियां निवासी अमित उर्फ टाइगर शर्मा (19) पुत्र राजकुमार शर्मा, अपने दोस्त मनोज यादव (21) पुत्र जयनाथ यादव व रोहित पुत्र योगेंद्र निषाद के साथ सोमवार को मदनपुर में एक स्थान पर फेसबुक लाइव के लिए वीडियो बनाने गया था। तीनों युवक पढ़ाई के साथ सोशल मीडिया पर वीडियो बनाकर पोस्ट करते थे। देर शाम घर लौटते समय इंदूपुर चौराहे के पास गौरी बाजार से रुद्रपुर जा रही एक कार से आमने-सामने की टक्कर हो गई। बताया जाता है कि चालक लापरवाही पूर्वक तेज गति से कार चला रहा था। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के आगे के आधे हिस्से के परखच्चे उड़ गए। हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए तीनों को सीएचसी गौरी बाजार ले गई। जहां दो युवकों की गंभीर स्थिति देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर किया गया। वहां देर रात अमित उर्फ टाइगर शर्मा व मनोज यादव की मौत हो गई। वहीं रोहित का इलाज चल रहा है। मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक युवकों के घर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कार को पुलिस ने कब्जे में ले लिया। इस घटना के बाद खैरटियां गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष गौरी बाजार दिनेश कुमार मिश्र ने बताया कि चालक की तलाश की जा रही है।
घर पहुंचा शव, मातम
गौरी बाजार। क्षेत्र के खैरटियां गांव में हादसे में मौत के बाद मंगलवार की सुबह दो युवकों का शव अस्पताल से घर पहुंचा। यह देख माहौल गमगीन हो गया। दोनों दोस्तों का शव देख परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे। घर पर मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। राजकुमार शर्मा की तीन संतानों में रिमझिम, साधना बड़ी थीं। इकलौता पुत्र अमित उर्फ टाइगर शर्मा इंटरमीडिएट का छात्र था। पढ़ाई के साथ वह अपने मित्रों मनोज यादव व रोहित निषाद के साथ इंस्टाग्राम पर फोटो, वीडियो अपलोड कर कुछ पैसा कमाता था। घर की माली हालत ठीक नहीं है। मौत की खबर सुनते ही मां किरन देवी बेहोश हो गई।
राजकुमार के घर से 50 मीटर की दूरी पर जयनाथ यादव का घर है। उनके पुत्र मनोज यादव की मौत की खबर सुनते ही परिजन बदहवास हो गए। तीन भाइयों में मनोज दूसरे नंबर का था।

शामली कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते बसपा कार्यकर्ता । संवाद
विज्ञापन