फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   car helicopter on road

Deoria News: सड़क पर उतरा हेलिकॉप्टर, पुलिस ने काटा 18 हजार का चालान

Sun, 23 Jun 2024 02:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 23 Jun 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
car helicopter on road
सड़क पर उतरा कार रूपी हेलिकॉप्टर।
फोटो समाचार
विज्ञापन






जांच में हेलिकॉप्टर डिजाइन की निकली कार, लोगों ने ली सेल्फी


शादी के बाद दुल्हन को ले जा रहे थे ससुराल, नहीं थे वाहन के कागजात



संवाद न्यज एजेंसी

देवरिया। शहर के सुभाष चौक के पास शनिवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई जब सड़क पर हेलिकॉप्टर फर्राटा भरने लगा। लोग अपने-अपने वाहन सड़कों के किनारे खड़े कर उसे देखने और समझने में लग गए। तभी सड़को पर वाहनों की चेकिंग कर रही पुलिस की निगाह पड़ी और तो हेलिकॉप्टर को रोक दिया। जांच में वह हेलिकॉप्टर की डिजाइन की कार निकली। वाहन चालक के कागजात नहीं दिखाने पर पुलिस ने कार का 18 हजार का चालान काट दिया।
इस दौरान हेलिकॉप्टर जैसी दिखने वाली कार को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। कार के साथ लोगों ने जमकर सेल्फी ली। पूछताछ में वाहन चालक ने शादी के बाद दुल्हन को ससुराल ले जाने की बात बताई।
विज्ञापन


देवरिया पुलिस इन दिनों गाड़ियों पर लगे हूटर, ब्लैक फ़िल्म आदि को लेकर कार्रवाई में जुटी है। इसी क्रम में टीएसआई भूपेंद्र सिंह शनिवार की शाम सुभाष चौक के पास वाहनों की जांच कर रहे थे। तभी शिकायत मिली कि सड़क पर हेलिकॉप्टर उतर गया है। पुलिस सक्रिय हुई तो थोड़ी देर पर हेलिकॉप्टर जैसे लगने वाले कार आती दिखाई दी। पुलिस अजीबोगरीब कार को देख हैरत में पड़ गई। उन्होंने वाहन चालक से कागजात मांगे तो वह दिखा नहीं पाया। इस पर टीएसआई ने वाहन का 18 हजार का चालान काट दिया। पूछताछ में वाहन चालक ने बताया कि बघौचघाट से एक बरात रुद्रपुर इलाके में गई थी। जहां शादी के बाद वह दुल्हन और दूल्हे को लेकर ससुराल लेकर जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, शहर में हेलिकॉप्टर उतरने की चर्चा पर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। कौतूहल का केंद्र बनी कार को देखने वालों की भीड़ लग गई। युवकों ने सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर शेयर किया।

टीएसआई भूपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि वाहनों की जांच के दौरान हेलिकॉप्टर की डिजाइन की एक कार रोकी गई। चालक के पास कागजत नहीं होने पर 18 हजार का चालान काटा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed