{"_id":"6573681b72cc0a18dc01c7c4","slug":"capture-of-200-acres-of-pasture-land-of-devraha-baba-ashram-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-14608-2023-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: फिर सक्रिय हुए भू-माफिया, देवरहा बाबा आश्रम चारागाह की 200 एकड़ जमीन पर कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: फिर सक्रिय हुए भू-माफिया, देवरहा बाबा आश्रम चारागाह की 200 एकड़ जमीन पर कब्जा
Sat, 09 Dec 2023 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 09 Dec 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
पीठाधीश्वर ने सीएम को भेजा शिकायती पत्र, राजस्वकर्मियों पर मिलीभगत का आरोप
बरहज तहसील प्रशासन और पुलिस भू-माफियाओं पर नहीं कस पा रही शिकंजा
देवरिया/मईल। देवरहा बाबा आश्रम मईल की चारागाह भूमि पर भू-माफिया ने फिर कब्जा कर लिया है। आरोप है कि पीठाधीश्वर के मना करने के बावजूद राजस्वकर्मियों की मिलीभगत से करीब दो सौ एकड़ जमीन पर गेहूं की बुआई करा दी गई है। पांच साल पहले तत्कालीन डीएम अमित किशोर के आदेश पर आश्रम की जमीन पर कब्जा करने वाले भू-माफिया पर कार्रवाई हुई थी और जमीन से कब्जा हटाया गया था, लेकिन अब एक बार फिर यह मामला सामने आया है।
देवरहा बाबा आश्रम व चारागाह की भूमि पर कब्जे के बाद आश्रम के पीठाधीश्वर श्याम सुंदर दास ने तहसील प्रशासन से गुहार लगाई लेकिन कब्जा खाली करने और भूमाफिया पर कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद पीठाधीश्वर ने सीएम को शिकायती पत्र भेजा है। कहा गया है कि वर्तमान में मइलौटा और मईल गांव के करीब दस लोगों ने चारागाह की करीब दो सौ एकड़ जमीन पर गेहूं की बुआई की है।
सरयू तट पर योगीराज देवरहा बाबा का आश्रम है। वहां पर गोवंश के चारे के लिए करीब 600 एकड़ चारागाह की भूमि देवारा क्षेत्र में है। सूत्रों के अनुसार, भू माफिया हर साल चारागाह की भूमि पर राजस्व कर्मियों के शह पर कब्जा कर गेहूं की बुवाई करते हैं और गेहूं बेचकर लाखों रुपये कमाते हैं।
विज्ञापन
पांच साल पहले गुंडा एक्ट व गैंगस्टर के तहत हुई थी कार्रवाई
करीब पांच साल पहले तत्कालीन डीएम अमित किशोर के प्रयास से चरागाह की भूमि पर कब्जे को प्रशासन में खाली कराया था। चारागाह की बुवाई करने वाले मईल, मईलौटा गांव के अवधनारायण यादव, रामाज्ञा यादव, वृद्धिचंद यादव पर तहसील प्रशासन ने 26 दिसंबर 2018 को मईल थाने में केस दर्ज किया था। बाद में पुलिस ने इन आरोपियों के खिलाफ गुंडा एक्ट व गैंगस्टर की भी कार्रवाई की थी। चारागाह पर उगाई गई फसल की मड़ाई कराने के बाद तहसील प्रशासन ने अनाज को जब्त कर लिया था। चारागाह की जमीन पर कब्जे की कार्रवाई की जद में आए एक पूर्व प्रधान गांव की नवीन परती पर अपना बंगला बनवा लिया था। प्रशासन ने कार्रवाई के बाद सरकारी जमीन पर बनाए गए बंगले को सील कर दिया था। अब एक बार फिर भू माफिया ने चारागाह की जमीन पर कब्जा कर गेहूं की बुआई की है।
-- -- -- -- -
मना करने पर भू-माफिया दे रहे जान से मारने की धमकी : पीठाधीश्वर
पीठाधीश्वर श्याम सुंदर दास के अनुसार, करीब 200 एकड़ चारागाह पर गेहूं की बुवाई की गई है। मना करने पर भू-माफिया जान से मारने की धमकी देते हैं। उनका आरोप है कि तहसील प्रशासन इन भू-माफिया से मिला हुआ है। बरहज तहसील प्रशासन और पुलिस भू-माफियाओं पर शिकंजा नहीं कस पा रही है। कार्रवाई चारागाह की भूमि की बुवाई कर देने से आश्रम की गायों और क्षेत्र की दर्जनों गांवों के पशुओं के सामने चारे का संकट उत्पन्न हो जाता है। शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई तो सीएम को पत्र भेजा है।
-- -- -- --
मामला संज्ञान में नहीं है। आश्रम के चारागाह की जमीन पर कब्जा कर अगर लोगों ने जबरन गेहूं की बुआई की है, तो इसकी जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। जमीन कब्जा करने वालों को किसी भी कीमत पर नहीं बख्शा जाएगा।-अखंड प्रताप सिंह, डीएम देवरिया