फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Cadets organised a drug-free awareness rally on NCC Day.

Deoria News: एनसीसी दिवस पर कैडेटों ने नशा मुक्त जागरूकता रैली निकाली

Wed, 26 Nov 2025 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 26 Nov 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Cadets organised a drug-free awareness rally on NCC Day.
भाटपाररानी। एनसीसी दिवस पर बाबा राघव दास कृषक इंटर कॉलेज भाटपाररानी में बुधवार को एनसीसी कैडेटों ने कैप्टन अश्वनी कुमार और हवलदार ढाल बहादुर थापा के नेतृत्व में नशा मुक्त जागरूकता रैली निकाली गई। रैली का उद्देश्य गुटखा, तंबाकू सेवन तथा सार्वजनिक स्थानों पर थूकने की आदत से होने वाली बीमारियों के प्रति लोगों को जागरूकता करना है।
विज्ञापन


रैली कॉलेज के मैदान से प्रारंभ होकर भाटपार रेलवे स्टेशन तक गई और वहीं से पुनः विद्यालय परिसर में लौटकर संपन्न हुई। रैली में एनसीसी कैडेटों ने अनुशासित तरीके से रास्ते भर प्रभावशाली नारे हम सब का यही हो सपना, नशा मुक्त हो भारत अपना, गुटका खाकर मत थूको यार, इससे फैलती बीमारियां हजार आदि नारों के साथ पोस्टरों के माध्यम से तंबाकू व गुटखा सेवन से होने वाले कैंसर, फेफड़ों की बीमारियों, दांत व मसूड़ों के रोग तथा थूकने से फैलने वाले संक्रमणों के बारे में संदेश दिए। इस दौरान सीनियर कैडेट्स मुकुंद कुमार, साक्षी पांडेय, अखिलेश यादव, अंशिका सिंह, शिवम यादव, अरुण कुशवाहा, अदिति जायसवाल और कृति कुशवाहा मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed