फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   cable work start in medical college campus

मेडिकल कॉलेज परसिर में भूमिगत केबल काम शुरू

Mon, 30 Aug 2021 10:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
cable work start in medical college campus
मेडिकल कॉलेज में बिजली उपकेंद्र से अन्य बिल्डिंगो के लिए भूमीगत केबील बिछाने के लिए खोदा गया गढ् - फोटो : DEORIA
मेडिकल कॉलेज परसिर में भूमिगत केबल काम शुरू
विज्ञापन

- परिसर में वाहनों की लंबी कतार, सड़क पर लगा जाम
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। मेडिकल कॉलेज परिसर में स्थापित बिजली उपकेंद्र से अन्य भवनों और ऑक्सीजन प्लांट तक बिजली आपूर्ति पहुंचाने के लिए भूमिगत केबल डालने का काम शुरू कर दिया गया है। इसके चलते पुराने अस्पताल भवन को जाने वाले रास्तों की खुदाई होने से लोगों को दिक्कतों का समना करना पड़ रहा है। परिसर में वाहनों की लंबी कतार लगने के कारण अस्पताल रोड पर सोमवार को जाम से लोगों को जूझना पड़ा।

पुराने जिला अस्पताल परिसर के मुख्य गेट से बिजली उपकेंद्र और महिला अस्पताल तक गड्ढा खोदा गया है। जिसकी वजह से परिसर की सड़क सकरी हो गई है। एक मात्र यही सड़क है, जिससे लोग अस्पताल के भीतर जाते हैं। हालांकि अस्पताल के जिम्मेदारों ने मरीजों और तीमरदारों को आने जाने के लिए अस्थाई व्यवस्था कर रखा था। लेकिन इधर-उधर मिट्टी का ढ़ेर होने की वजह से लोगों को वाहन खड़ा करने में दिक्कतें हो रही थी। सुबह करीब दस बजे से दोपहर बारह बजे तक परिसर में जाम की स्थित बनी रही। काफी संख्या में वाहन परिसर घुस गए जिसकी वजह से होमगार्ड जवानों ने गेट पर वाहनों को रोक दिया। जिससे लोग अस्पताल रोड के किनारे वाहन खड़ा कर इलाज के लिए पहुंचे। सड़क के फुटपाथ बेतरतीब वाहन खड़ा होने के कारण बस स्टेशन से अस्पताल तक जाम से जूझना पड़ा। वरिष्ठ इंजीनियर बिजली निर्मेष मिश्र ने बताया कि एक से दो दिन के भीतर काम पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed