{"_id":"6a0b5a3ad2d1312b5b0e5d8d","slug":"by-changing-the-atm-card-the-fraudster-withdrew-rs-30000-from-the-account-deoria-news-c-208-1-deo1019-182200-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: एटीएम कार्ड बदलकर जालसाज ने खाते से 30 हजार रुपये उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: एटीएम कार्ड बदलकर जालसाज ने खाते से 30 हजार रुपये उड़ाए
Mon, 18 May 2026 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 18 May 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के बरवां उपाध्याय गांव के एक युवक का एटीएम कार्ड बदलकर जालसाज ने उसके खाते से 30 हजार रुपये निकाल लिए। जब पीड़ित के मोबाइल पर लगातार रुपये निकासी का मैसेज आने लगा तो उसे जालसाजी की जानकारी हुई। इसके बाद उसने खाते में बचे रुपये फोन-पे से दूसरे खाते में ट्रांसफर कर लिए।
पीड़ित ने सोमवार को देवरिया में यूनियन बैंक शाखा पर पहुंच जालसाजी की जानकारी लेने के बाद थाने में तहरीर दी। पुलिस साइबर सेल के माध्यम से जालसाज की जांच-पड़ताल करने की बात कही है।
बरवां उपाध्याय गांव निवासी अमरजीत विश्वकर्मा का यूनियन बैंक शाखा देवरिया में बचत खाता है। उसका कहना है कि रविवार की दोपहर बाद सदर कोतवाली क्षेत्र के सोनूघाट चौराहे पर स्थित एसबीआई के एटीएम से पांच सौ रुपये निकालने गया था। रुपये निकालते समय जालसाज ने एटीएम कार्ड बदलकर लिया।
विज्ञापन
इसके बाद वह बाहर निकल आया। कुछ देर बाद खाते से दो बार में 15-15 हजार रुपये कर 30 हजार रुपये निकासी का मैसेज आने लगा। जब जालसाजी की जानकारी हुई तो खाते में पड़े साढ़े नौ हजार रुपये फोन-पे से दूसरे खाते में ट्रांसफर कर दिया। प्रभारी थानेदार जयप्रकाश सिंह यादव ने बताया कि तहरीर मिली है। साइबर सेल के माध्यम से जालसाज की धड़पकड़ कराई जाएगी।