फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Business collapses after father's death, bad company turns him into a criminal

Deoria News: पिता की मौत के बाद टूट गया कारोबार, बुरी संगत ने बना दिया अपराधी

Mon, 02 Mar 2026 11:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 02 Mar 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Business collapses after father's death, bad company turns him into a criminal
बरहज (देवरिया)। पुराना बरहज वार्ड नंबर-23 निवासी अर्जुन वर्मा स्वर्ण व्यवसायी स्व.रमाकांत वर्मा का बेटा है। पिता की मौत के बाद दुकान टूट गई। काम सीखने गोरखपुर गए अर्जुन पर स्थानीय थाने में तीन से अधिक प्राथमिकी दर्ज हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक वह गलत सोहबत में आकर अपराधी बन गया। अर्जुन अंशिका सिंह के गिरोह का सदस्य था। गोरखपुर में पकड़े जाने की जानकारी होने पर मोहल्ले के लोग हतप्रभ हैं।
विज्ञापन

पुराना बरहज वार्ड नंबर-23 निवासी अर्जुन वर्मा पिता की मौत के बाद जीविका की तलाश में गोरखपुर पहुंच गया। बताया जा रहा है कि जहां वह मशहूर ब्लैकमेलर अंशिका सिंह के साथ कार्य करने लगा। हालांकि बरहज थाने में उसके ऊपर साल 2019 में धोखाधड़ी और साल 2022 में अवैध शराब तस्करी मामले में प्राथमिकी दर्ज है। वार्ड के लोगों का कहना है कि अर्जुन मोहल्ले का अच्छा लड़का था, लेकिन गलत संगत में पड़ जाने के कारण वह अपराधी बन गया। थानाध्यक्ष विशाल कुमार उपाध्याय ने बताया कि अर्जुन के खिलाफ 2019 में दो और 2022 में एक प्राथमिकी दर्ज है।
विज्ञापन

इंसेट में-
ज्वेलरी की दुकान चलाते थे पिता, संपन्न था परिवार
पुराना बरहज निवासी स्व. रमाकांत वर्मा ज्वेलरी की दुकान चलाते थे। जिससे परिवार खुशहाल था। लोगों के अनुसार पिता रमाकांत के निधन के बाद अर्जुन दुकान नहीं चला सका। जरूरत पूरी करने के लिए उसने जरायम की राह अपना लिया। गोरखपुर में हुए बेटे की गिरफ्तारी से मां राधिका अनभिज्ञ हैं। जबकि मोहल्ले के लोगों में तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed