फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Bus stuck at Padri Dhale, rail and traffic halted for 40 minutes

Deoria News: पडरी ढाले पर फंसी बस, 40 मिनट ठप रहा रेल व यातायात

Tue, 23 Dec 2025 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 23 Dec 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Bus stuck at Padri Dhale, rail and traffic halted for 40 minutes
बरियारपुर। थाना क्षेत्र के पड़री ढाला गोरखपुर-छपरा रेलखंड पर मंगलवार की सुबह बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सोनूघाट महुआनी मार्ग पर रेलवे ढाले को पार करते समय एक निजी बस खराब होकर रेलवे ट्रैक पर फंस गई, जिससे करीब 40 मिनट तक रेल परिचालन बाधित रहा और सड़क यातायात भी प्रभावित हुआ।
विज्ञापन

सुबह महुआनी से सोनूघाट की ओर जा रही निजी बस जैसे ही रेलवे ढाले को पार कर रही थी, तभी बस के पिछले हिस्से का दोनों ओर का पहिया निकल गया। इससे बस सीधे रेलवे ट्रैक पर फंस गई। बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित रहे, लेकिन ट्रैक बाधित हो गया।
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही गेटमैन हरिहर प्रसाद ने तत्परता दिखाते हुए देवरिया रेलवे स्टेशन अधीक्षक को सूचना दी। इसके बाद रेलवे ढाले से पहले ही मालगाड़ी को सिग्नल पर रोक दिया गया। वहीं बरौनी से आ रही एर्नाकुलम एक्सप्रेस को नूनखार स्टेशन पर खड़ा कराया गया। सूचना मिलते ही देवरिया से ईडब्ल्यूएस जितेंद्र चौधरी और भटनी से सीनियर सेक्शन इंजीनियर अमरेंद्र श्रीवास्तव टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे कर्मचारियों के सहयोग से जेसीबी मशीन मंगाकर बस को ट्रैक से हटाया गया। करीब 40 मिनट बाद रेलवे ट्रैक को पूरी तरह बहाल किया गया, जिसके बाद मालगाड़ी और एक्सप्रेस ट्रेन को रवाना किया गया। गेटमैन की सूझबूझ से संभावित बड़ा रेल हादसा टल गया।

उधर रेलवे ढाले पर बस फंसने के कारण सड़क के दोनों ओर भारी वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। घंटों तक वाहन चालकों और यात्रियों को जाम की समस्या से जूझना पड़ा। मौके पर बरियारपुर पुलिस और रेलवे पुलिस ने स्थिति संभाली और यातायात सुचारु कराने में जुटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed