{"_id":"5fd3b8a08ebc3e433b757891","slug":"burnt-idol-of-wb-cm-deoria-news-gkp3764802119","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपाइयों ने फूंका ममता बनर्जी का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपाइयों ने फूंका ममता बनर्जी का पुतला
विज्ञापन
भाजपाइयों ने फूंका ममता बनर्जी का पुतला
रुद्रपुर। पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिले पर हुए पथराव के विरोध में शुक्रवार को कार्यकर्ता सड़क पर उतर गए। नगर के बस स्टेशन पर जुटे कार्यकर्ताओं ने ममता बनर्जी का पुतला फूंका और उनके विरोध में जमकर नारेबाजी की।
उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री तानाशाही रवैया अपना रही है। वह लोकतंत्र का गला घोटने का प्रयास कर रही है । बंगाल में जनहित के मुद्दों को लेकर भाजपा के प्रति बढ़ते हुए लोगों के जनाधार से वह बौखला गई हैं। कई बार देशहित के समर्थन में होने वाले कार्यक्रमों में हिंसात्मक प्रदर्शन से पश्चिम बंगाल में अराजकता का माहौल है। आगामी विधानसभा चुनाव में जनता ममता बनर्जी को मुंहतोड़ जवाब देगी। भाजपाइयों ने राष्ट्रपति से पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की। उन्होंने एक स्वर से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के काफिले पर हमला करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की । पुतला दहन में संगम धर दूबे, दिलीप जायसवाल विनोद गुप्त, जितेंद्र गुप्ता अरविंद शुक्ला, सुनील गुप्ता, मोहन उपाध्याय, रमेश सिंह आदि शामिल रहे।
मतदाता पुनरीक्षण में नाम जोड़वाने के लिए भाजपा ने सौंपी जिम्मेदारी
सलेमपुर। भाजपा मंडल अध्यक्ष कन्हैया लाल जायसवाल ने 12 व 13 दिसम्बर को होने वाले मतदाता पुनरीक्षण के लिए सेक्टर प्रभारी बनाया है। मंडल के मीडिया प्रभारी अजय दुबे वत्स ने बताया कि मतदाता पुनर्निरीक्षण अभियान के तहत प्रत्येक बूथों पर बूथ अध्यक्षों द्वारा मतदाता सूची में नाम जुड़वाने एवं संशोधन करने की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी, ताकि
विज्ञापन
एक जनवरी 2021 को जो भी युवा 18 वर्ष के हो गए हैं, उनके नाम मतदाता सूची में शामिल हो जाएं। इसके लिए पांच प्रभारी बनाए गए हैं। आशुतोष तिवारी को सेक्टर सलेमपुर नगर इचौना, हरैया एवं कस्बा सलेमपुर का अनूप मिश्रा, बरसीपार, परानछपरा, भीमपुर एवं डुमवलिया का अमरदत्त यादव को सेक्टर प्रभारी बनाया गया है। मुसैला, डेहरी उर्फ तिलौली, मझौवा एवं खखडी का अनिल ठाकुर, रामपुर बछउर, विराजमार, रामपुर बुजुर्ग एवं मधवापुर का ज्ञानचंद पांडेय को सेक्टर चेरो, माथापार, बरठी एवं पुरैना का प्रभारी नियुक्त किया गया है। इस अभियान का मंडल प्रभारी अशोक कुमार तिवारी को बनाया गया है।