{"_id":"6716f21b205fd9af1c0abbd7","slug":"bullet-theft-incident-captured-in-cctv-deoria-news-c-208-1-deo1004-138192-2024-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: बुलेट चोरी की घटना सीसीटीवी में कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: बुलेट चोरी की घटना सीसीटीवी में कैद
Tue, 22 Oct 2024 06:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 22 Oct 2024 06:00 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। दो लिफ्टरों द्वारा आधी रात के बाद एक मकान के बाहर खड़ी बुलेट चुराने की घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। वह बुलेट चुराने को दो बार मकान के बाहर पहुंचते हैं। पहली बार उसका कवर हटाते हैं और दूसरी बार बुलेट को पैदल लेकर चल देते हैं। हालांकि वह एक किमी दूर रास्ता बंद होने से बुलेट में तोड़-फोड़ कर खड़ा कर फरार हो गए। वाहन मालिक ने फुटेज समेत सदर कोतवाली पुलिस से शिकायत की है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के पिड़रा निवासी पप्पू तिवारी देवरिया-कसया मार्ग पर रघवापुर नगर पालिका गेट के पास मकान बनवाकर रहते हैं। उनके पास बुलेट गाड़ी है वह उसी से चलते हैं। वह बुलेट रात को मकान के आगे खड़ी कर कवर से ढक देते हैं। 17 अक्तूबर की रात को भी वह बुलेट दरवाजे के बाहर खड़ी कर उसे ढक दिए। इसी बीच रात करीब साढ़े तीन बजे सुनसान देख बीस वर्ष की आयु वाले दो चोर कसया रोड पर उनके मकान के सामने पहुंचे। इनमें से एक सड़क के पश्चिम तरफ खड़ा था और दूसरा उनके मकान के पास सड़क किनारे खड़ा होकर लघुशंका करने लगता है। कुछ देर में दोनों बाहर खड़ी बुलेट के पास पहुंचे और उसका कवर हटा दिए। इस दौरान सामने सड़क से इक्का- दुक्का वाहन गुजऐ। कुछ देर बाद पुन: दोनों पहुंचे और बाइक पश्चिम तरफ मोड़कर पैदल लेकर चल दिए। यह सारी घटना पप्पू तिवारी के मकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। दोनों बाइक लेकर रघवापुर गोदाम के सामने पूरब तरफ सीसी रोड की तरफ लेकर चल पड़े, लेकिन कुछ दूर जाने के बाद सीसी रोड खत्म होने पर वह बुलेट वापस लेकर मुख्य मार्ग पर पहुंचे। भोर होने पर चोरी की मंशा पर पानी फिरने से नाराज दोनों चोर बाइक के तार तोड़ दिए और वहीं खड़ी कर चले गए। सुबह किसी ने पप्पू तिवारी को बाइक खड़ी होने की जानकारी दी।