{"_id":"66410c160a730bcfa507c08c","slug":"bsp-candidatel-nomination-today-deoria-news-c-208-1-deo1004-125503-2024-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव : सोमवार को बसपा प्रत्याशी सहित करीब आधा दर्जन प्रत्याशी करेंगे नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव : सोमवार को बसपा प्रत्याशी सहित करीब आधा दर्जन प्रत्याशी करेंगे नामांकन
Mon, 13 May 2024 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 13 May 2024 12:06 AM IST
विज्ञापन
नामांकन को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में सुरक्षा का रहेगा पुख्ता इंतजाम
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। देवरिया कलक्ट्रेट परिसर में चल रहे नामांकन में चार दिन में अब तक कुल 27 दावेदारों ने 58 सेट पर्चा लिया है। सोमवार को पांचवें दिन बसपा उम्मीदवार संदेश यादव के अलावा छोटे दलीय व निर्दलीय प्रत्याशियों को मिलाकर करीब आधा दर्जन प्रत्याशी नामांकन पर्चा दाखिल करेंगे।
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच देवरिया कलक्ट्रेट परिसर में सुबह 11 बजे से लेकर करीब तीन बजे तक नामांकन प्रक्रिया चलेगी। सुरक्षा को ले पुलिस बल भारी संख्या में कलक्ट्रेट परिसर में पुलिस बल तैनात रहेगी। सड़क की एक लेन पर आवागमन पूर्णत: बंद रहेगा। दूसरी लेन भी बंद रहेगी, लेकिन नामांकन से पहले पैदल अपने गंतव्य तक जाने वाले राहगीरों को आने व जाने दिया जाएगा। रोडवेज से लेकर कचहरी शिव मंदिर गेट तक देवरिया-सलेमपुर मुख्य मार्ग का एक लेन पर आवागमन पूर्णत: बाधित रहेगा। यहां पर पुलिस बल मुस्तैद है। चार दिन तक चले नामांकन में अब तक कुल 27 दावेदारों ने 58 सेट पर्चा लिया है। इसमें से नौ दावेदार 18 सेट में अपना नामांकन दाखिल कर चुनावी समर में भी उतर चुके हैं।
बसपा प्रत्याशी के नामांकन में शामिल होंगे पूर्व एमएलसी
बसपा प्रत्याशी संदेश यादव सोमवार को चार सेट में अपना नामांकन दाखिल करेंगे। वह सोमवार की सुबह खुखुदूं से सोनूघाट पहुंचेंगे। इसके बाद वहां से महुआनी होते हुए सीधे सुभाष चौके पहुंचेंगे। यहां पार्टी कार्यालय से अपने समर्थकों के साथ नामांकन के लिए कलक्ट्रेट के लिए निकलेंगे। उनके साथ पूर्व एमएलसी डॉ. विजय प्रताप के अलावा प्रस्तावक भी नामांकन में शामिल होंगे।