फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   bsf constable and his brother beaten in reception party

मनबढ़ों ने बीएसएफ जवान व उसके भाई को पीटा

Tue, 01 Jun 2021 11:58 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jun 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
bsf constable and his brother beaten in reception party
मनबढ़ों ने बीएसएफ जवान व उसके भाई को पीटा
विज्ञापन

मईल। मईल थाना क्षेत्र के बरठा बाबू गांव में प्रीतिभोज के दौरान आर्केस्ट्रा में गाने के लिए विवाद हो गया। बीच बचाव करने गए युवक को मनबढ़ों ने लाठी से सिर पर हमला कर दिया। मारपीट में युवक और उसके भाई बीएसएफ जवान को गंभीर चोटें आईं। हालत गंभीर देख डॉक्टर ने गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया। गोरखपुर के एक नर्सिंग होम में भी हालत में सुधार नहीं होने पर डॉक्टर ने उन्हें पीजीआई लखनऊ के लिए रेफर कर दिया। सूचना पर पुलिस पहुंची तो आरोपी भाग गए।
मईल थाना क्षेत्र के बरठा बाबू गांव निवासी वशिष्ठ तिवारी के बेटे रमेश तिवारी की 27 मई को शादी थी। इसमें आर्केस्ट्रा भी तय था। बरात के दिन बारिश के कारण आर्केस्ट्रा नहीं हुआ। शादी के बाद सोमवार को बहू घर आई। रात में प्रीतिभोज का आयोजन था। उसमें आर्केस्ट्रा का कार्यक्रम चल रहा था। इसी बीच गांव के कुछ मनबढ़ों ने गाने के लिए विवाद कर दिया। मामला इतना बढ़ा कि आरोपी लाठी लेकर दरवाजे पर पहुंच गए। रमेश तिवारी बीच-बचाव करने लगे। इसी बीच आरोपियों ने लाठी से उनकी पिटाई कर दी। रमेश तिवारी बेहोश होकर गिर पड़े। उनके भाई बीएसएफ जवान कृष्ण मुरारी तिवारी को भी लाठियों से पीटा गया। आननफानन परिवार के लोग उन्हें जिला अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टर ने गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया। गोरखपुर के निजी अस्पताल में उपचार के बाद डॉक्टर ने पीजीआई लखनऊ रेफर कर दिया।
विज्ञापन

उधर, घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस तो आरोपी भाग खड़े हुए। पुलिस ने घायल बीएसएफ के जवान, उनके भाई व पिता तथा दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति को थाने लाई। घायल बीएसएफ जवान को पुलिस ने रात में ही छोड़ दिया। जबकि वशिष्ठ तिवारी व उनके बेटे बलराम तिवारी को सुबह 8 बजे पुलिस ने छोड़ा। आरोपी पक्ष के एक व्यक्ति को भी पुलिस ने छोड़ दिया। इस बाबत प्रभारी एसओ अमित पांडेय ने बताया कि विवाद की वजह के बारे में पूछताछ के लिए थाने लाया गया था। सुबह छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed