{"_id":"6664b50e0c68023b5e0d0fe7","slug":"brother-in-law-beats-brother-in-law-for-asking-for-loan-deoria-news-c-208-1-deo1004-127379-2024-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: कर्ज मांगने पर जीजा ने साले को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: कर्ज मांगने पर जीजा ने साले को पीटा
विज्ञापन
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के शेरवां बभनौली गांव की महिला शनिवार को पति और बेटे के साथ बिहार में मायके गई। वहां रुपये लेनदेन को लेकर बहन का भाई की पत्नी से विवाद हो गया। कर्ज के रुपये मांगने पर बहन के पति ने साले की पिटाई कर दी। साले की पत्नी ने खुखुंदू थाने में सूचना दी। पुलिस का कहना है मामला बिहार के बिजईपुर थाना क्षेत्र का है।
बिहार के गोपालगंज जिले के बिजईपुर थाना क्षेत्र के पटखौली गांव निवासी चंदा देवी पत्नी बबलू चौहान की ननद विमला देवी की शादी खुखुंदू थाना क्षेत्र के शेरवां बभनौली गांव निवासी अमलेश चौहान से हुई है। दो वर्ष पहले विमला देवी की बेटी की शादी में मायके से भाभी चंदा देवी ने एक लाख रुपये कर्ज लेकर दिए थे। इसके अलावा बर्तन भी दिए। अब जब रुपये मांगे तो विमला मारपीट करने को तैयार हो जा रही है।
आरोप है कि शनिवार को विमला पति और बेटे को लेकर पटखौली गांव पहुंची थी। जब उनसे पैसे की मांग की तो विमला के पति और बेटे नाराज हो गए। आरोप है कि रुपये मांगने से नाराज होकर बबलू चौहान को मारना पीटना शुरू कर दिया। आसपास के लोगों ने बचाव किया। भाभी ने खुखुंदू थाने में ननद उनके पति और बेटे के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि घटनास्थल बिजईपुर थाना क्षेत्र का है। आरोपी खुखुंदू थाना क्षेत्र के हैं। वहां की पुलिस आएगी तो सहयोग किया जाएगा। संवाद