{"_id":"681e5015e157d69831002e85","slug":"brother-and-sister-beaten-up-for-protesting-against-molestation-deoria-news-c-208-1-sgkp1008-153230-2025-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: छेड़खानी का विरोध करने पर भाई और बहन की पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: छेड़खानी का विरोध करने पर भाई और बहन की पिटाई
Sat, 10 May 2025 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 10 May 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार की देर रात 13 वर्षीय किशोरी से गांव का ही एक युवक छेड़खानी करने लगा। किशोरी ने विरोध जताते हुए शोर मचाया तो पीड़िता का भाई मौके पर पहुंचकर बचाव करने लगा।
इस दौरान आरोपी ने दोनों की पिटाई कर दी। पीड़िता की मां ने थाने में तहरीर देकर अनहोनी की आशंका जताते हुए कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के अनुसार, 1 किशोरी बृहस्पतिवार की रात करीब 11 बजे लघुशंका करने गई थी। वह लघुशंका करने के बाद घर वापस लौट रही थी। आरोप है कि इसी बीच गांव के एक युवक ने उसकी बाह पकड़कर अपनी तरफ खींच लिया और जोर-जबरदस्ती करने लगा।
किशोरी ने विरोध जताते हुए शोर मचाया तो पीड़िता का भाई मौके पर हुंचा। आरोप है कि आरोपी ने किशोरी और उसके भाई की पिटाई कर दी। लोगों को आता देख अंजाम भुगतने की धमकी देते हुए भाग निकला।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर कल्याण सिंह सागर ने बताया कि तहरीर मिली है। पुलिस मौके पर जांच करने गई है। जांच के बाद मामला सही पाए जाने पर आरोपी पर केस दर्ज कर उसकी धड़पकड़ की जाएगी।