फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Broke the lock of the inspector's house and stole jewellery and cash

Deoria News: दरोगा के घर का ताला तोड़ जेवर और नकदी उड़ाए

Fri, 24 Oct 2025 01:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 24 Oct 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Broke the lock of the inspector's house and stole jewellery and cash
चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। संवाद  
सलेमपुर। कुशीनगर जिले में तैनात एक दरोगा के घर का ताला अज्ञात बदमाशों ने डेढ़ लाख रुपये समेत जेवरात उड़ा ले गए। सुबह गेट खुला देख आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी दरोगा को दी। सूचना पर जब दरोगा की पत्नी घर पहुंची तो गेट और दरवाजा का ताला टूटा देख होश उड़ गए। चोरी की सूचना पर सीओ के साथ कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंचकर घटना के बारे में जानकारी ली। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों को खंगालने के साथ ही लोगों से पूछताछ भी की। दरोगा की पत्नी कल्पना शाह की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

लार थाना क्षेत्र के ठाकुर गौरी गांव निवासी दिनेश कुमार कुशीनगर जिले में दरोगा के पद पर कार्यरत हैं। नगर के वार्ड नंबर तीन भठवां धरमपुर में मकान बनवाकर कल्पना और बेटों के साथ रहते हैं। दीपावली का त्योहार निपटाकर उनकी पत्नी बेटों को लेकर मंगलवार को अपने मायके भटनी के नूरीगंज चली गई। घर का ताला बंद देख अज्ञात बदमाशों ने गेट का ताला तोड़कर घर के अंदर घुस गए और दरवाजा का ताला तोड़कर घर के अंदर रखे आलमारी से डेढ़ लाख रुपये नकद और सोने की चेन, सोने का झाला, दो अंगूठी, मंगल सूत्र व अन्य जेवर उड़ा ले गए। घर का ताला टूटा देख पड़ोसियों ने दरोगा को सूचना दी। दरोगा ने अपनी पत्नी को फोन कर तत्काल घर पहुंचने को कहा। घर के अंदर सारा सामान फर्श पर बिखरा पड़ा था। आलमारी से अन्य वस्तुएं भी गायब थीं। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मामले को गंभीरता से लेते हुए सीओ मनोज कुमार, कोतवाल महेंद्र कुमार चतुर्वेदी ने फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण किया। सीओ मनोज कुमार ने बताया कि चोरी की घटना की शिकायत पर मौके का निरीक्षण किया गया है। मामले में अज्ञात चोर के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया गया है। अगल-बगल लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed