{"_id":"6965421ac4354b367307bd96","slug":"bright-sunshine-emerged-in-the-morning-mercury-rose-by-three-degrees-deoria-news-c-208-1-deo1011-172449-2026-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: सुबह ही निकली चमकीली धूप, तीन डिग्री चढ़ा पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: सुबह ही निकली चमकीली धूप, तीन डिग्री चढ़ा पारा
Tue, 13 Jan 2026 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 13 Jan 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। लगातार ठंड और गलन के बाद सोमवार की सुबह ही कोहरा छंट गया और चमकीली धूप निकलने से लोगों ने सर्दी से कुछ राहत महसूस की। धूप के असर से तापमान में करीब तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार जिले का अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
सुबह के समय हल्की ठंड जरूर रही लेकिन जैसे-जैसे धूप तेज हुई, लोगों ने खुले स्थानों पर निकलकर धूप का आनंद लिया। बाजारों, चौराहों और पार्कों में लोग धूप सेंकते नजर आए। बीते कुछ दिनों से कड़ाके की ठंड और पछुआ हवा के चलते जनजीवन प्रभावित था, ऐसे में मौसम में आए इस बदलाव से लोगों ने राहत की सांस ली।
धूप निकलने से खासकर बुजुर्गों, बच्चों और सुबह टहलने वालों को काफी सहूलियत मिली। ठंड के कारण अलाव और गर्म कपड़ों का सहारा लेने वाले लोग अब कुछ समय के लिए धूप में बैठते दिखाई दिए। दोपहर के समय मौसम भी काफी सुहावना रहा, जिससे बाजारों में भी रौनक बढ़ी।
विज्ञापन
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक हवा की दिशा में बदलाव के कारण तापमान में वृद्धि हुई है। आने वाले एक-दो दिनों तक दिन में धूप खिलने और तापमान में हल्की बढ़ोतरी के आसार हैं, हालांकि सुबह और रात के समय ठंड बनी रह सकती है। न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने की संभावना है।
इससे पहले रविवार को भी धूप खिली थी, लेकिन ठंडी हवा के चलते तापमान 16 डिग्री के आसपास बना रहा। वहीं न्यूनतम तापमान भी 7 डिग्री था, जिससे लोग ठंड से कांप रहे थे।