फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Bridge construction on Gandak river will start soon...team has arrived

Deoria News: गंडक नदी पर जल्द शुरू होगा पुल निर्माण...पहुंची टीम

Mon, 08 Dec 2025 01:02 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Dec 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Bridge construction on Gandak river will start soon...team has arrived
निरीक्षण करने पहुंचे अ​धिकारी।
खड्डा। गंडक नदी के भैसहा घाट पर बनने वाले पक्का पुल के निर्माण में एक कदम और बढ़ोतरी हुई है। विधायक विवेकानंद पांडेय की मौजूदगी में संबंधित विभागों के अभियंताओं ने संयुक्त रूप से स्थलीय निरीक्षण किया। इसमें पुल के डिजाइन की फाइनल रूप रेखा पर विचार विमर्श किया गया।
विज्ञापन

रविवार को विधायक की अगुआई में लोकनिर्माण विभाग के मुख्य अभियंता, सेतु निगम के प्रबंध निदेशक, बाढ़ खंड के अधीक्षण अभियंता व इन विभागों के अधिशासी, सहायक, अवर अभियंता की संयुक्त टीम भैसहा घाट पर पहुंची। अभियंताओ ने पुल के डिजाइन (आरेखन) को अंतिम रूप देने पर मंथन किया। नदी के भौतिक रूप से परिवर्तन के साथ आने वाले समय में बदलाव सहित तकनीकी रूप से सबकुछ सही व सुरक्षित हो इसकी भी संभावना तलाशी गई। इसके बाद आइपीएल चीनी मिल खड्डा के अतिथिशाला में संभावित पुल के नक्शे के जरिए भी विचार विमर्श किया गया।
विज्ञापन

वर्ष 2024 में बाढ़ व तटबंध का निरीक्षण करने भैसहा घाट पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तुर्कहा में आयोजित जनसभा में सांसद विजय कुमार दुबे व विधायक विवेकानंद पांडेय की मांग पर गति शक्ति योजना से पक्का पुल बनाकर नदी पार बसे लगभग 50 हजार आबादी को सीधे सड़क मार्ग से जोड़ने की घोषणा की थी। इसके बाद अभियंता विशेषज्ञों की टीम ने सर्वे आदि करके अनुमानित साढे चार किलोमीटर लंबा पक्का पुल बनाने की बात कही है। इसके निर्माण 649 करोड़ की लागत आएगी। भैसहा गांव के पास छितौनी तटबंध के किलोमीटर 8.800 के पास से इसके बनने पर सहमति बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुल से दाहिने तरफ (1500 मीटर) डेढ़ किलोमीटर का एप्रोच होगा जो खड्डा भैसहा मार्ग को जोड़ेगा। पुल की बायीं तरफ आगे मरचहवा की ओर दो किलोमीटर से ज्यादा लंबा एप्रोच होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed