फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Bride eloped with her lover from her in-laws' house on the wedding night

Deoria News: सुहागरात को ससुराल से प्रेमी के साथ भागी दुल्हन

Sat, 16 May 2026 11:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 16 May 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Bride eloped with her lover from her in-laws' house on the wedding night
बरहज। क्षेत्र के एक गांव की युवती की शादी दो दिन पहले खुखुंदू थाना क्षेत्र में हुई है। वह सुहागरात के दिन ससुराल से प्रेमी संग भाग गई।
विज्ञापन

इसकी सूचना ससुराल के लोगों ने मायके पक्ष को दी। इसके बाद उसे रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र से खोजकर लाया गया। शनिवार को पंचायत भी हुई, मगर वह प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी हुई है।

नगर क्षेत्र के एक गांव में 14 मई को खुखुंदू थाना क्षेत्र के एक गांव से बरात आई थी। 15 मई को विदाई के बाद दुल्हन ससुराल चली गई।
दरवाजे पर खाने-पीने का दौर चल रहा था। इसी बीच दुल्हन ने रात में करीब 10.30 बजे फोन कर प्रेमी को बुला लिया और उसके साथ भाग गई।
बहू के लापता होने की जानकारी पर खलबली मच गई। किसी तरह उसका लोकेशन निकाल परिवार के लोग उसे घर लाए। घर पर बात न बनने पर मामला थाने में पहुंचना। हालांकि, थानाध्यक्ष विशाल कुमार उपाध्याय ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed