फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Brick laden tractor trolley overturned due to wheel blast, driver died

Deoria News: पहिया ब्लास्ट होने से ईंट लदी ट्रैक्टर ट्राॅली पलटी, चालक की मौत

Wed, 25 Dec 2024 11:05 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 25 Dec 2024 11:05 PM IST
विज्ञापन
Brick laden tractor trolley overturned due to wheel blast, driver died
रामपुर बुजुर्ग। बनकटा थाना क्षेत्र के इंगुरी गांव के समीप मंगलवार की दोपहर ईंट लदी एक ट्रैक्टर-ट्राॅली पलट गई। इसमें दबकर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर के नीचे दबे चालक को बाहर निकाल कर शव की पहचान कराई और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लार थाना क्षेत्र के एक ईंट भट्ठे पर काम करने वाला छत्तीसगढ़ के बिलासपुर निवासी मुन्ना राम (20) पुत्र चुनकीराम मंगलवार की दोपहर में ट्रैक्टर ट्राॅली से ईंट लेकर श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के सिकटिया गांव में जा रहा था। वह बनकटा थाने से लगभग 100 मीटर आगे बढ़ा था कि ट्राॅली का पहिया ब्लास्ट कर गया और ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया। ट्रैक्टर नियंत्रित होता देख चालक कूद कर भागने का प्रयास किया, लेकिन बगल में दीवार होने के कारण वह ट्राॅली की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। बताया जाता है कि ट्रैक्टर पर दूसरा व्यक्ति भी सवार था जो दूर जा गिरा। उसे हल्की चोट आई है। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पीएम भेज दिया। थाना अध्यक्ष बनकटा संतोष कुमार ने बताया कि शव पीएम में भेज दिया गया है। घटना की जांच की जा रही है।

लीड कॉन्वेंट स्कूल में क्रिसमस पर आयोजित कार्यक्रम में सजधज कर आए बच्चे। स्रोत : स्कूल

लीड कॉन्वेंट स्कूल में क्रिसमस पर आयोजित कार्यक्रम में सजधज कर आए बच्चे। स्रोत : स्कूल

लीड कॉन्वेंट स्कूल में क्रिसमस पर आयोजित कार्यक्रम में सजधज कर आए बच्चे। स्रोत : स्कूल

लीड कॉन्वेंट स्कूल में क्रिसमस पर आयोजित कार्यक्रम में सजधज कर आए बच्चे। स्रोत : स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed