फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   break rigt hand of gandhi statue

राष्ट्रपिता की प्रतिमा का हाथ तोड़ा

Mon, 01 Feb 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया Updated Mon, 01 Feb 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद में स्थापित राष्ट्रपिता की प्रतिमा का दाहिना हाथ सोमवार की दोपहर एक सिरफिरे युवक ने तोड़ दिया। नगर पालिका के कर्मचारियों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़ा गया युवक अपने को एनएक्सजी कमांडो बता रहा है। एहतियात के तौर पर हाथ को प्रतिमा के रंग के कपड़े से ढंक दिया गया है।
विज्ञापन



सोमवार की दोपहर एक बजे एक युवक नगर पालिका परिषद में पहुंचा। यहां खड़ी एक कार के बोनट पर उसने मुक्का मारा। इससे कार का बोनट डैमेज हो गया। इसके बाद वह महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास पहुंचा।
विज्ञापन


यहां मौजूद लोग अभी कुछ समझ पाते, इससे पहले ही उसने मुक्के से प्रहार कर राष्ट्रपिता की प्रतिमा का दाहिना हाथ तोड़ दिया। यह देखकर कर्मचारी और मौजूद लोग उसे पकड़ने गए तो आत्महत्या की धमकी देने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी तरह से उसे पकड़ लिया गया और पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस युवक को हिरासत में लेकर कोतवाली पहुंची। पकड़ा गया युवक पुलिसवालों से अपने को एनएक्सजी कमांडो बता रहा है।



कोट-
दोपहर में एक युवक आया और गांधी जी की प्रतिमा का एक हाथ तोड़ दिया। उसे पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया है। क्षतिग्रस्त प्रतिमा को दुरुस्त करा लिया जाएगा।
- अलका सिंह, अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद, देवरिया।


कोट-
पकड़ा गया युवक मंदबुद्धि का लग रहा है। वह अपने को एनएक्सजी कमांडो बता रहा है। युवक के बारे में जानकारी एकत्र की जा रही है।
- गोपाल त्रिपाठी, शहर कोतवाल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed