{"_id":"5e443b0f8ebc3ee5c31c2a8f","slug":"bolero-collision-damaged-school-van-deoria-news-gkp3408438160","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोलेरो की टक्कर से स्कूल वैन क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बचे छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोलेरो की टक्कर से स्कूल वैन क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बचे छात्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बोलेरो की टक्कर से स्कूल वैन क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बचे छात्र
भाटपाररानी (देवरिया)। खामपार थानाक्षेत्र के भाटपाररानी-भटनी मार्ग पर सवरेजी पश्चिम टोला के पास बुधवार दोपहर बाद तीन बजे एक बोलेरो की टक्कर से स्कूल वैन क्षतिग्रस्त हो गई। संयोग ही रहा बस में सवार छात्रों को चोट नहीं आई। बोलेरो गड्ढे में पलट गई। चालक फरार हो गया। आसपास के गांव के लोगों ने छात्रों को दूसरे वाहनों से उनके घर भिजवाया।
भटनी थानाक्षेत्र के एक गांव मे स्थित एक निजी विद्यालय के छात्र स्कूल वैन से घर सवरेजी आ रहे थे। गांव के पश्चिम टोला के पास सामने से आ रही एक बोलेरो ने स्कूल वैन को टक्कर मारते हुए गड्ढे में पलट गई। स्कूल वाहन क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन इसमें सवार बच्चों को चोट नहीं आई। आसपास के लोगों ने विद्यालय प्रबंधक को सूचना देेने के साथ ही छात्रों को उनके घर भिजवाया। इस बाबत खामपार थानाध्यक्ष सुदेश कुमार शर्मा ने बताया कि उन्हें जानकारी नहीं है। ऐसा है तो मौके पर फोर्स भेज रहे हैं।