{"_id":"67b8d2506e037625d90332c8","slug":"bolero-being-loaded-with-wedding-procession-overturns-nine-people-injured-four-seriously-deoria-news-c-208-1-deo1004-147723-2025-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: बरात से लाैट रही बोलेरो पलटी, नौ लोग घायल, चार गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: बरात से लाैट रही बोलेरो पलटी, नौ लोग घायल, चार गंभीर
Sat, 22 Feb 2025 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 22 Feb 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
मईल। थाना क्षेत्र के मईल-मगहरा मार्ग पर बगहा गांव के पास बरात से वापस आ रही बोलेरो पलट गई। हादसे में नौ लोग घायल हो गए सभी का इलाज पीएससी भागलपुर हुआ। चार की स्थिति गंभीर देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थाना क्षेत्र के नारियावं गांव निवासी भरत प्रसाद के लड़के का बारात बृहस्पतिवार को भटनी थाना क्षेत्र के साहोपार गांव गया हुआ था उधर से वापस नरियावं गाव आते समय रात में लगभग 1:00 बजे बोलेरो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर गड्ढे में बगहा गांव के पास पलट गई जिसमें सवार नौ लोग घायल हो गए। पीछे से बारात से आ रही वाहन में दूसरे जगह से बरातियों ने सभी घायलों को गाड़ी में से किसी तरह निकाला।
उसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को पीएचसी भागलपुर पहुंचा। घायल आंचल (18) खुखुंदू थाना क्षेत्र के गांव अलुवा, विमला नरियांव, आंसी (10), सरोज देवी (28), अंश कुमार (10) निवासी मुजरी खुर्द, मनीषा (15) , मुजरी खुर्द, आरती (10) वर्ष लार के कवचो, फूलमती (40), आराजी घायल हो गई। डॉक्टर ने सबका प्राथमिक इलाज करने के बाद विमला देवी, आशी , सरोज देवी आरती को जिला अस्पताल देवरिया रेफर कर दिया।