फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   bolder are being used at bank of chhoti gandak

छोटी गंडक की कटान रोकने के लिए बिछने लगे बोल्डर

Sat, 28 May 2022 11:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 May 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
bolder are being used at bank of chhoti gandak
छोटी गंडक की कटान रोकने के लिए बिछने लगे बोल्डर
विज्ञापन

भटनी। क्षेत्र के चार गांवों में छोटी गंडक नदी के कटान को रोकने के लिए बोल्डर बिछने लगे हैं। छह करोड़ 59 लाख रुपये की परियोजना से तीनों गांवों में नदी की कटान को रोका जाएगा। सांसद डॉ. रमापतिराम त्रिपाठी और तत्कालीन विधायक कमलेश शुक्ल के प्रयास से परियोजना स्वीकृत हुई थी। बाढ़ से पहले परियोजना शुरू होने से लोगों ने राहत की सांस लेते हुए खुशी जाहिर की है। इसके अलावा बैकुंठपुर में भी नदी कटान को रोकने का कार्य शुरू हो गया है।

भटनी के जिगिना मिश्र, तेनुआ और भरहेचौरा गांव में छोटी गंडक के कटान से लोग परेशान हैं। हर वर्ष नदी का जल स्तर बढ़ने पर तीनों गांवों के सैकड़ों किसानों की उपजाऊं भूमि नदी में समा जाती है। लोकसभा चुनाव से पहले यहां के किसानों ने कटान को रोकने के लिए गांव-गांव भिक्षाटन कर लोगों से गांव का अस्तित्व समाप्त होने से बचाने की गुहार लगाई। इसकी जानकारी होने पर सांसद डॉ. त्रिपाठी और तत्कालीन विधायक कमलेश शुक्ल ने प्रभावित तीनों गांवों का निरीक्षण किया। कटान देखने के बाद उन्होंने बाढ़ खंड विभाग से स्टीमेट बनाकर शासन में भेजने को कहा। शासन स्तर से परियोजना पास होने के बाद विभाग ने पैमाइश कर बोल्डर गिराना शुरू कर दिया। शनिवार को तीनों गांवों में छोटी गंडक नदी के किनारे बोल्डर बिछना शुरू हो गया है। बाढ़ खंड के अवर अभियंता आकाश श्रीवास्तव ने बताया कि परियोजना स्वीकृत होने के बाद जिगिना मिश्र, तेनुआ, भरहेचौरा और बैकुंठपुर में छोटी गंडक नदी कटान रोकने के लिए काम शुरू हो गए हैं। परियोजना पूरी होने के बाद निश्चित रूप से कटान रोकने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed