फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Blood test of patients coming to health fair not done

Deoria News: आरोग्य मेले में आने वाले मरीजों की नहीं हुई खून की जांच

Mon, 20 Nov 2023 01:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 20 Nov 2023 01:40 AM IST
विज्ञापन
Blood test of patients coming to health fair not done
नागरी समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनाथ देवरिया में मरीज नही आने के कारण आपस में गपसप करते डॉक्ट
देवरिया। शहर के नागरीय स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में आने वाले मरीजों की जांच नहीं हुई। कई केंद्रों पर ब्लड जांच किट उपलब्ध नहीं रहा। चकियवा केंद्र पर तो प्रसव भी कराया जाता है, बावजदू इसके यहां पर तीन माह से लैब टेक्नीशियन की तैनाती नहीं है। यहां आने वाले मरीजों के खून की जांच नहीं हो रही है। तीनों केंद्र पर डॉक्टर मिले और छठ पर्व पर मरीजों के कम आने की बात कही।
विज्ञापन

शहर के रामनाथ देवरिया स्वास्थ्य केंद्र पर दिन में 11.27 बजे मरीज नहीं थे। डॉक्टर के कक्ष में बैठकर सभी कर्मचारी क्रिकेट मैच देख रहे थे। डॉ. विनीत युवराज ने बताया कि 38 मरीज इलाज के लिए आए हैं। छठ पर्व के चलते मरीज कम आए हैं। ब्लड जांच किट नहीं होने के कारण मरीजों की जांच नहीं हो रही है। इसकी जानकारी सीएमओ को दे दी गई है। 12.10 बजे चकियवा नागरीय स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ. सुधाकर सिंह कक्ष में मिले। उन्होंने बताया कि अब तक 12 मरीज आए हैं, सर्दी, जुकाम और बुखार से अधिक मरीज आ रहे हैं। लैब टेक्नीशियन नहीं होने के कारण तीन माह से जांच प्रभावित है। इमरजेंसी में रामनाथ देवरिया व सोमनाथ मंदिर पर तैनात टेक्नीशियन को बुलाया जाता है। सोमनाथ मंदिर नागरीय स्वास्थ्य केंद्र पर 1.05 बजे डॉ. गरिमा राय मौजूद रहीं। यहां 55 मरीजों का इलाज हुआ था।
विज्ञापन

------------
फोटो समाचार-19डीईओ 144, 145
कम पहुंचे मरीज, न्यू पीएचसी पर समय से पहले घर चले गए कर्मी

बरहज। नगर-क्षेत्र के अस्पतालों पर रविवार को आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। छठ पर्व के कारण अस्पतालों पर मरीज कम संख्या में पहुंचे। जबकि न्यू पीएचसी बरहज में मरीज न होने के कारण कर्मचारी समय से पहले निकल लिए थे। वहीं मौके पर मौजूद एक कर्मी ड्यूटी के समय लेटा दिखा। मौके पर डॉ. विनय वर्मा, विजय प्रताप राय, हेमंत शुक्ल, आद्या प्रसाद ने उपचार किया। करीब डेढ़ बजे तक छह मरीज देखे गए थे। दोपहर 2:05 बजे अस्पताल में स्वीपर चंद्रदेव यादव बेंच पर लेटे मिले। पूछने पर उन्होंने बताया कि सभी लोग पौने दो बजे चले गए हैं। वहीं पैना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर 2:25 बजे डॉ. सिद्धार्थ गुप्त, देवेश कुमार, ब्रजेश मिश्र ने 46 मरीज देखे गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
आरोग्य मेला में नहीं पहुंचे मरीज
मईल। नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मईल के मुख्यमंत्री आरोग्य मेला में दोपहर 12.25 बजे डॉ. अनिल प्रजापति व फार्मासिस्ट रमेश चंद्र मौजूद थे। यहां कुल 11 मरीजों का रजिस्ट्रेशन हुआ था। उनको केवल दवा वितरित किया गया। बताया गया कि छठ पर्व होने के कारण मरीज कम पहुंचे। वहीं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भागलपुर में 12.35 बजे तक 30 मरीजों का परीक्षण कर दवा दी गई थी। यहां डॉ. ममता चौहान, फार्मासिस्ट मनोज अग्रहरि मौजूद रहे। उधर नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पड़री बाजार में आरोग्य मेला में दोपहर बाद 1.40 बजे तक 40 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा वितरित किया गया था। यहां डॉ. सनाउल्लाह खान, फार्मासिस्ट, हरिनारायण प्रसाद ने इलाज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed