फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   21 people became great donors by donating blood, resolved to make others aware too

रक्तदान कर 21 लोग बने महादानी,दूसरों को भी जागरूक करने का संकल्प

Tue, 27 Jul 2021 12:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
21 people became great donors by donating blood, resolved to make others aware too
रक्तदान शिविर में रक्तदानकरते रक्तदाता। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : DEORIA
रक्तदान कर 21 लोग बने महादानी,दूसरों को भी जागरूक करने का संकल्प
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर सोमवार को जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर आयोजित हुआ। अमर उजाला फाउंडेशन, बरनवाल युवा मंच और इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान आयोजित शिविर में रक्तदान कर 21 युवा महादानी बने। सभी रक्तदान के लिए दूसरों को भी प्रेरित करने का संकल्प लिया। इन्हें प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।
शिविर का शुभारंभ सीडीओ शिव शरणप्पा जीएन ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। अमर उजाला फाउंडेशन, बरनवाल समाज और रेडक्रॉस सोसायटी का यह प्रयास सराहनीय है। ऐसे आयोजन समय-समय पर होते रहने चाहिए। कोरोना संक्रमण के दौर में भी युवाओं ने जो उत्साह दिखाया, उसके लिए वह बधाई के पात्र हैं। इससे अन्य लोग भी रक्तदान करने के लिए प्रेरित होंगे। सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने रक्तदान करने वालों को बधाई दी और दूसरों को प्रेरित करने को भी कहा।
विज्ञापन

बरनवाल युवा मंच के संरक्षक एवं रामलीला समिति के अध्यक्ष अरुण कुमार बरनवाल ने कहा कि समाज में रक्तदान के प्रति अभी भी बहुत सी भ्रांतियां है। इसे दूर करने के लिए ही बरनवाल युवा मंच से जुड़े लोगों की मदद से यह पहल की गई। संचालन कर रहे इंडियन रेडक्रास सोसायटी के उपसभापति अखिलेंद्र शाही ने कहा संस्था की ओर से लगातार रक्तदान के प्रति लोगों में अलख जगाई जा रही है। जरूरत पर वालंटियर रक्तदान करने को हमेशा तत्पर भी रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर सीडीओ के कानपुर स्थानांतरण होने पर उन्हें अंगवस्त्र, स्मृति चिह्न एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित भी किया गया। राजकीय वाहन चालक संघ के अध्यक्ष आजम शाह ने शायरी से अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान बरनवाल युवा मंच के अध्यक्ष जयेश बरनवाल, मंत्री अमित बरनवाल, नवनीत अग्रवाल, संतोष यादव, रामप्रताप बरनवाल, अटल बरनवाल, प्रांशू बरनवाल, अभिनंदन बरनवाल, उपेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
----
इन युवाओं ने किया महादान
प्रतीक बरनवाल, कुशान बरनवाल, गौरांग बरनवाल, अर्पित बरनवाल, आशीष बरनवाल, शैलेश कुमार बरनवाल, अखिलेश राज, नागेंद्र कुमार बरनवाल, आदर्श कुमार बरनवाल, हर्षित, निमेष बरनवाल, कौशिकी बरनवाल, रंजन कुमार बरनवाल, आशीष बरनवाल, आशुतोष बरनवाल, राजकुमार गुप्ता, अवनीश बरनवाल, अनिश बरनवाल, शरीफूल, गधिर खान सहित 21 लोगों के नाम शामिल हैं।

----
रक्तदान में इन्होंने किया सहयोग
कार्यक्रम को संपन्न कराने में ब्लड बैंक प्रभारी डॉ.अकील अहमद, एलटी धुपेंद्र कुमार राव, परामर्शदाता सुबोध चंद्र पांडेय, एलटी तेजभान प्रसाद, रविप्रताप सिंह, गोपाल श्रीवास्तव, शांति देवी ने विशेष सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed