फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   blo

पुनरीक्षण में अनुपस्थित 40 बीएलओ का वेतन रुकेगा

Thu, 11 Nov 2021 11:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
blo
अभियान में गैर हाजिर बीएलओ को तीन दिन में देना होगा स्पष्टीकरण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। निर्वाचक नामावलियों के विशेष पुनरीक्षण अभियान में अनुपस्थित 40 बीएलओ के एक दिन का वेतन रुकेगा। सभी से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
सात नवंबर को जिले में जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन के आदेश पर पुनरीक्षण कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें बरहज व सदर सहित 40 बीएलओ अनुपस्थित रहे। पर्यवेक्षक की सूचना पर संबंधित बीएलओ द्वारा निर्वाचन संबंधित महत्वपूर्ण कार्य के प्रति लापरवाही एवं उच्चाधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना को देखते हुए एसडीएम सदर व बरहज ने संबंधितों को स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार राय ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र सदर में अनुपस्थित बीएलओ में ममता पांडेय, सुजीत कुमार, राकेश कुमार सिंह, प्रवीण कुमार, सत्यम द्विवेदी, दीनानाथ मौर्य, नागेश कुमार, आनंद पटेल, राघवेंद्र सिंह, शशिभूषण त्रिपाठी, उमेश यादव, बिंदु चौरसिया, अश्वनी कुमार यादव, सुनिल गिरि, सुधांशु शर्मा, गणेश यादव व अवनीश शुक्ला शामिल हैं। वहीं बरहज विधानसभा क्षेत्र में गैरहाजिर बीएलओ में गुड़िया तिवारी, प्रियंका मिश्रा, शमीम फातमा, कमलेश यादव, रविभूषण सिंह, रघुनाथ, श्वेता राय, मंजू यादव, प्रवीण कुमार दीक्षित, बृजेश कुमार यादव, रिता यादव, रवि प्रकाश पाठक, ध्यानमती देवी, रवि प्रकाश सिंह, कुलदीप गौड़, मधुसूदन मिश्रा, सुमन सिंह, सुधा सोमती, राकेश कन्नौजिया, हरिशंकर सिंह कुशवाहा, श्वेता कुशवाहा, अशोक कुमार बारी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed