फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   bjpans made stretagy of win in poll

भाजपाइयों ने बनाई यूपी फतह की रणनीति

Thu, 19 Aug 2021 12:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
bjpans made stretagy of win in poll
भाजपाइयों ने बनाई यूपी फतह की रणनीति
विज्ञापन

रुद्रपुर। भाजपा एकात्म मानववाद के प्रणेता श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सिद्धांतों पर चलने वाली पार्टी है। देश को परिवारों की पार्टियां बर्बाद करने में लगी रही। मोदी और योगी राजनीति में परिवारवाद का अंत कर रहे हैं। ये बातें भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र सिंह ने कहीं। वह बुधवार को रुद्रपुर में विधानसभा की योजना बैठक में बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि भाजपा अपने तपस्वी कार्यकर्ताओं के बल पर यूपी में फिर सरकार बनाएगी। पार्टी हर कार्यकर्ता को महत्व देती है। पन्ना प्रमुख हो या प्रदेश का पदाधिकारी यहां किसी की अहमियत कम नहीं है। पार्टी 25 सितंबर को पन्ना प्रमुखों का सम्मेलन करेगी। बूथ लेवल अधिकारी की तर्ज पर भाजपा बूथ लेवल एजेंट की नियुक्ति कर रही है। बीएलए मतदाता सूची का अवलोकन कर खामियों की जांच करेंगे। कहा कि सीएम योगी के नेतृत्व में यूपी का अभूतपूर्व विकास हो रहा है। पूर्वांचल में विकास की योजनाओं की झड़ी लग गई है। गोरखपुर का एम्स और देवरिया का मेडिकल कॉलेज पूर्वांचल के लिए बरदान साबित हो रहा है। पार्टी गांव, गरीब, किसान मजदूर और नौजवानों का भला करने के लिए दिनरात काम कर रही है। भारत की एकता और श्रेष्ठता के लिए भाजपा के हर कार्यकर्ता को पूरी ताकत से राष्ट्रनिर्माण में योगदान देना होगा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह, छट्ठेलाल निगम, डॉ रतनपाल सिंह, ब्लाक प्रमुख उषा पासवान, महेश मणि त्रिपाठी, रमाशंकर निषाद, विश्वविजय निषाद, दिलीप जायसवाल, कमलेश सिंह, रामसंतोष शुक्ला, वैभव सिंह, प्रमोद शाही, मारकंडेय राय, सुनील गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, विनोद गुप्ता, शैलेंद्र आजाद, विनोद तिवारी, मोहन उपाध्याय, रमेश सिंह आदि मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed