फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   bjp workers burnt idol of swami prasad maurya

Deoria News: भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वामी प्रसाद मौर्य का फूंका पुतला

Wed, 25 Jan 2023 11:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jan 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
bjp workers burnt idol of swami prasad maurya
रामपुर कारखाना के मुख्य चौराहे पर स्वामी प्रसाद मौर्य का भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूंका पुतला। संव - फोटो : DEORIA
भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वामी प्रसाद मौर्य का फूंका पुतला
विज्ञापन

रामपुर कारखाना। नगर पंचायत के ठाकुर मंदिर परिसर में बुधवार की शाम भाजपा के मंडल महामंत्री अजय वर्मा और रविंद्र पांडेय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बैठक की। रामचरितमानस पर टिप्पणी करने वाले सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ नाराजगी व्यक्त की।
बैठक के बाद कार्यकर्ता नारेबाजी करते मुख्य चौराहे पर पहुंचे और स्वामी प्रसाद मौर्य का पुतला जलाया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य हिंदू जनमानस को ठेस पहुंचाने के लिए अभद्र टिप्पणी किए हैं। जब तक इन पर कार्रवाई नहीं होगी, भाजपा कार्यकर्ता चुप नहीं बैठेंगे। इस दौरान सतीश राव, मोनू मद्धेशिया, विनोद तिवारी, पुरुषोत्तम पांडेय, रविंदर सिंह, मनमोहन जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

स्वामी प्रसाद का बयान हिंदुओं की आस्था पर चोट : भाजपा
देवरिया। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता पैनलिस्ट एसएन सिंह ने सपा नेता और पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान की निंदा की। उन्होंने कहा कि सपा नेता मौर्या समाज को नहीं मानते हैं। उनके बयान से करोड़ों हिंदुओं की आस्था को चोट पहुंची है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश प्रवक्ता ने बुधवार को डाकबंगला में प्रेसवार्ता में कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य ने राम चरित मानस पर अमर्यादित टिप्पणी कर देश के हिंदू समाज को आघात पहुंचाने का काम किया गया है। करोड़ों लोगों की आस्था राम चरित मानस में है। सपा नेता ने अपने मुखिया पूर्व सीएम अखिलेश यादव के इशारे पर ऐसा बयान दिया है। जिसका हिंदू समाज मुंहतोड़ जवाब देगा। ऐसे नेताओं से सभी को सतर्क रहना चाहिए। यह समाज को तोड़ने का काम करते हैं। समाज में नफरत फैलाकर सत्ता पर काबिज होने का सपना देख रहे हैं।
रामचरित मानस पर विवादित टिप्पणी की निंदा
सलेमपुर। भाजपा नेता ने रामचरित मानस पर विवादित टिप्पणी की निंदा की है। विधानसभा सलेमपुर के प्रभारी बब्बन सिंह रघुवंशी ने कहा कि रामचरित मानस हिंदू समाज का महाग्रंथ है। स्वामी प्रसाद मौर्या केवल मुस्लिम मतों के लिए बेतुका बयान दे रहे हैं।

उन्होंने कहा कि श्रीराम हम लोगों के आदर्श हैं। रामचरित मानस पर इस प्रकार के बयान देने वाले को भारत की जनता कभी माफ नहीं करेगी। इस दौरान मीडिया प्रभारी अजय दूबे वत्स मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed