फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   bjp will run labharthi sampark abhiyan

Deoria News: भाजपा तीन दिन तक चलाएगी लाभार्थी संपर्क अभियान

Sat, 24 Feb 2024 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 24 Feb 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
bjp will run labharthi sampark abhiyan
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। भाजपा नगर के तत्वावधान शुक्रवार को नगर पालिका परिषद के पं. दीनदयाल सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया। मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष व विधानसभा क्षेत्र प्रभारी विजय दूबे ने कहा कि पिछले दिनों घर-घर जाकर महासंपर्क का अभियान चलाया गया। अब 1 से 3 मार्च तक लाभार्थी संपर्क अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता लाभार्थी के घर जाएंगे और उन्हें सरकार की योजनाओं की जानकारी देंगे।
विशिष्ट अतिथि सत्य प्रकाश मणि त्रिपाठी ने कहा कि प्रदेश सरकार की किसी न किसी योजना से हर व्यक्ति लाभान्वित है। पूर्व जिलाध्यक्ष मार्कंडेय शाही ने कहा कि भाजपा तीसरी बार केंद्र में सरकार बनाने के लिए पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को अपना 100 दिन का समय देना होगा।
विज्ञापन

मंडल प्रभारी रमेश सिंह ने कहा कि लाभार्थियों की सूची जिला कार्यालय पर उपलब्ध है, जिससे हम आसानी से लाभार्थियों से संपर्क कर सकेंगे।
नगर अध्यक्ष रमेश वर्मा ने कहा कि हम जितने लाभार्थियों से मिलेंगे पार्टी उतनी ही मजबूत होगी और पिछले चुनाव से ज्यादा इस बार मत पाने में सफल होंगे। देश में भाजपा का जनाधार बढ़ रहा है, हमें 400 सीट पाने में कठिनाई नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान दुर्गेश नाथ त्रिपाठी, दीपक वर्मा, सुधीर मद्धेशिया, गोविंद मणि, रविशंकर नाथ त्रिपाठी, नित्यानंद पांडेय, संजय पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed