फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   BJP takes out march in support of women reservation

Deoria News: महिला आरक्षण के समर्थन में भाजपा ने निकाला मार्च

Sat, 02 May 2026 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 02 May 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
BJP takes out march in support of women reservation
रुद्रपुर। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के लोकसभा में पारित न होने के विरोध में भाजपा ने शनिवार को पचलड़ी चौराहे पर ‘जन आक्रोश महिला पदयात्रा’ निकाली। पदयात्रा का नेतृत्व रूद्रपुर की ब्लॉक प्रमुख उषा पासवान ने किया।
विज्ञापन

पदयात्रा ग्रामीण बैंक से शुरू होकर टैक्सी स्टैंड पर समाप्त हुई। भारी संख्या में महिलाओं, पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। महिलाओं ने हाथों में तख्तियां लेकर विपक्षी दलों के खिलाफ नारेबाजी की और लोकसभा-विधानसभाओं में 33% महिला आरक्षण को तुरंत लागू करने की मांग की।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख उषा पासवान ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम एक ऐतिहासिक विधेयक है। इससे लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत सीटें आरक्षित होंगी। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष ने इस विधेयक को रोककर महिलाओं के संवैधानिक अधिकारों का हनन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापार मंडल अध्यक्ष डीके यादव ने कहा कि यह पदयात्रा केवल राजनीतिक कार्यक्रम नहीं है। यह नारी सम्मान, सुरक्षा और स्वाभिमान को लेकर समाज को जागरूक करने का सशक्त अभियान है।

पदयात्रा में महिला मोर्चा की रंजू पासवान, लालती गुप्ता, निर्मला गुप्ता, कुसुम पासवान, रामसुधारे पासवान, विशाल द्विवेदी, दिनेश पांडेय, छोटे सिंह, मनोज कुमार, रामेश्वर पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed