फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   bjp protrst

शिवपाल को बर्खास्त करें सीएम: भाजपा

Tue, 07 Jun 2016 01:16 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया Updated Tue, 07 Jun 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
bjp protrst
भाजपा की मांग - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
देवरिया, भारतीय जनता पार्टी ने कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव की बर्खास्तगी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।
इस दौरान नेताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उनका कहना था कि प्रदेश में सत्ता पोषित अपराध का बोलबाला है। सरकार की मिलीभगत से मथुरा कांड हुआ है। राज्यपाल को संबोधित चार सूत्रीय मांगपत्र अपर उपजिलाधिकारी को दिया। 


पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सूर्यप्रताप शाही और जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव की अगुवाई में पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की जुटान सोमवार को सुभाष चौक पर हुई।

इसके बाद पूर्वाह्न 11:15 बजे प्रदेश सरकार के विरोध में नारेबाजी करते हुए सिविल लाइंस होते हुए उनका जत्था कलेक्ट्रेट में पहुंचा।
मांगपत्र में कहा गया है कि मथुरा कांड के पीछे एक गहरी साजिश है। वहां पर नरसंहार किया गया है। पुलिस के दो अफसर एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी और एसओ संतोष यादव को शहीद होना पड़ा है। यह घटना पुलिस के लिए चुनौती बन गई है। पुलिसवालों का मनोबल प्रभावित हो रहा है। इस घटनाकांड के पीछे कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव की साजिश है। ऐसे में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का दायित्व बनता है कि कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव को बर्खास्त करें। शहीद पुलिसवालों के परिवारवालों को एक-एक करोड़ रुपये दिया जाए। इसके साथ ही घटनाकांड की सीबीआई से जांच कराई जाए। प्रदर्शन में सदर विधायक जनमेजय सिंह, अनिरुद्ध मिश्र, विजय दुबे, गोविंद चौरसिया, विश्म्भर मिश्र, कृष्णानाथ राय, अजय उपाध्याय, कमलेश शुक्ल, अजय दुबे, राजेश कुशवाहा, धनुषधारी मणि, राधेश्याम शुक्ल, संजय राव, रमेश वर्मा, संजय तिवारी आदि रहे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed