फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   bjp protested

भाजपा ने प्रदर्शन किया

Wed, 08 Jun 2016 12:41 AM IST
deoria
deoria Updated Wed, 08 Jun 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
bjp protested
‌‌विरोध - फोटो : anoop tiwari
देवरिया। समस्याओं को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को प्रदर्शन किया। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को देकर कार्रवाई की मांग की गई। ऐसा नहीं करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई है। इसकी जिम्मेदारी राज्य सरकार और स्थानीय प्रशासन की होगी। 
विज्ञापन


भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही के नेतृत्व में कार्यकर्ता टाउनहाल परिसर में एकत्र हुए। यहां से सिविल लाइंस में प्रदर्शन करते हुए कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे। राज्यपाल को संबोधित 11 सूत्रीय ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपने के बाद यहां जनसभा हुई। जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि राज्य सरकार की उपेक्षा और लापरवाही के कारण देवरिया का किसान तबाह और बर्बाद हो रहा है। पिछले वर्ष अतिवृष्टि, ओलावृष्टि, हुदहुद और सूखा जैसी देवी आपदाओं ने किसानों और मजदूरों की रोजी-रोटी छीन ली थी। केंद्र सरकार ने बड़े पैमाने पर राहत धनराशि उत्तर प्रदेश सरकार को उपलब्ध कराई।
विज्ञापन


इसके बाद भी राज्य सरकार और अधिकारी उदासीन बने हुए हैं। इससे जनता अपने को ठगा महसूस कर रही है। सदर विधायक जन्मेजय सिंह ने कहा कि राज्य सरकार जनता के प्रति संवेदनशील नहीं है। हम धरना-प्रदर्शन के माध्यम से राज्य सरकार को चेतावनी दे रहे हैं। यदि इसके बाद भी त्वरित कार्रवाई नहीं होती है तो हम उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इसकी पूरी जिम्मेदारी राज्य सरकार और स्थानीय प्रशासन की होगी। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव, प्रमोद सिंह, पूर्व विधायक रवींद्र प्रताप मल्ल, विजय कुमार दुबे, डॉ. सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी, अनिरूद्ध मिश्रा, अजय कुमार शाही, अजय उपाध्याय, सीपी सिंह, विजय बहादुर दुबे, मारकंडेय तिवारी, रवि पाल, राजेंद्र विक्रम सिंह, सज्जन मणि त्रिपाठी, गोविंद चौरसिया आदि प्रमुख रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed