फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   bjp nationalist ideology party

भाजपा राष्ट्रवादी विचारधारा की पार्टी : अंतर्यामी सिंह

Sat, 28 Nov 2020 04:41 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2020 04:41 PM IST
विज्ञापन
bjp nationalist ideology party
भाजपा राष्ट्रवादी विचारधारा की पार्टी : अंतर्यामी सिंह
विज्ञापन

सलेमपुर / भागलपुर (देवरिया)। भाजपा सलेमपुर व भागलपुर मंडल में चल रहे दो दिवसीय मंडलीय प्रशिक्षिण शिविर का शनिवार को समापन हुआ। नगर के श्री रैनाथ ब्रह्मदेव महाविद्यालय में समापन सत्र को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष डॉ. अंतर्यामी सिंह ने पार्टी के इतिहास व विकास यात्रा पर प्रकाश डाला।
उन्होंने कहा कि भाजपा राष्ट्रवादी विचारधारा की पार्टी है। पार्टी हमेशा राष्ट्रवाद और विकास को प्राथमिकता दी है, उसी का परिणाम है कि दो सांसदों वाली भाजपा आज केंद्र में दूसरी बार सत्ता में है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने जिस उद्देश्य से पार्टी की स्थापना की थी, आज भी पार्टी उसी सिद्धांत पर काम कर रही है। जिसकी देन है भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।
विज्ञापन

अशोक पांडेय ने कहा कि भाजपा पूरे देश में प्रशिक्षण के माध्यम से कार्यकर्ताओं के कौशल का विकास कर रही है। पार्टी का कार्यकर्ता पूरे समर्पण और सेवा भाव से दायित्वों का निर्वहन करता है। प्रशिक्षण को जिला कार्यसमिति सदस्य पवन कुमार राय ने 2014 के बाद भारतीय राजनीति में बदलाव कैसे आया एवं भाजपा के कार्यपद्धति के बारे में विस्तार से बताया। प्रशिक्षण को क्षेत्रीय मंत्री हरिचरन सिंह एवं नवीन सिंह ने भी संबोधति किया। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष कन्हैया लाल जायसवाल एवं संचालन अशोक तिवारी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान ओमप्रकाश यादव, शेषनाथ भाई, संपूर्णानंद गुप्ता, रणधीर गुप्ता, अमरेश सिंह बबलू, अभिषेक तिवारी, विनय पांडेय, आशुतोष तिवारी, रवि कुशवाहा, सुनील यादव स्नेही, मनंजय मौर्य, अजित मिश्र, मनोज सिंह, धनंजय चतुर्वेदी, विकास रौनियार, छोटेलाल गुप्ता, राजेश रावत, ज्ञानचंद्र पांडेय, दीपक श्रीवास्तव, रामजनम कुशवाहा, अनिल ठाकुर, विपिन सिंह, पुरुषोत्तम दुबे, रविराज चौहान, गिरीश कुशवाहा, चेतन सिंह, अमरदत्त यादव, दयाशंकर तिवारी, अशोक नाथ तिवारी, पंकज पासवान, कृष्णकांत तिवारी, कन्हैया मिश्र, जयप्रकाश गोंड, विनय तिवारी, उमाकांत मिश्र, रामाकांत मिश्र, शिवाकांत तिवारी, नीरज श्रीवास्तव, बचनदेव गोंड, हेमंत कुमार, रविंद्र श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

वहीं भागलपुर के ब्लॉक सभागार में मंडल प्रशिक्षण कार्यशाला में दूसरे दिन भी ऊर्जा के साथ कार्यकर्ताओं ने प्रशिक्षण शिविर में भाग लिया। इस दौरान पांच सत्र में कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम को रामदास मिश्रा, जितेंद्र सिंह, सलेमपुर विधायक काली प्रसाद, अशोक पांडेय, शैलेश पांडेय ने संबोधित किया। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष दीनबंधु सिंह ने की। इस दौरान धनंजय मणि, शेषनाथ तिवारी, अविनाश पांडेय, आलोक सिंह, सचिन शुक्ला, दिनेश तिवारी, अशोक सिंह, यशवीर सिंह, भागीरथी सिंह, मनोज उपाध्याय, सिंपू सिंह, इंद्रदेव साहनी, ओम हरि मालवीय, प्रदीप पांडेय, विनीत उपाध्याय, चंद्रशेखर प्रसाद, शिव शंकर जायसवाल, शंभू जायसवाल, तारकेश्वर उपाध्याय, अशोक सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed