फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   bjp government cheated the unemployed

‘भाजपा सरकार ने बेरोजगारों को ठगने का काम किया’

Thu, 29 Oct 2020 11:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
bjp government cheated the unemployed
‘भाजपा सरकार ने बेरोजगारों को ठगने का काम किया’
विज्ञापन

देवरिया। पूर्व मंत्री एवं नेता विधानमंडल दल बसपा के लालजी वर्मा ने कहा कि नौजवानों को रोजगार देने का वादा कर सत्ता में आई भाजपा सरकार ने उन्हें ठगा है। बेरोजगारी बढ़ी है और झूठे वादे कर वह पुन: लोगों को भ्रमित करने के प्रयास में लगी है। बसपा सरकार ने जो वादा किया था, उसे पूरा किया।
वह बृहस्पतिवार को गौरीबाजार के बखरा चौराहे पर देवरिया सदर विधानसभा उपचुनाव के लिए बसपा समर्थित प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा और सपा दोनों ने बेरोजगारों को ठगने का काम किया। पार्टी प्रमुख मायावती के बेहतर शासनकाल को आज भी लोग याद करते हैं। प्रदेश में कानून व्यवस्था के साथ लगातार खिलवाड़ किया जा रहा है और सरकार हाथ पर हाथ धरे तमाशा देख रही है।
विज्ञापन

महिलाओं एवं युवतियों के साथ छेड़छाड़ व दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ी हैं और सत्ताधारी दल के लोग सुशासन का ढोंग कर रहे हैं। सभा को पूर्व सांसद घनश्याम चंद्र खरवार, बालेश्वर यादव, नागेंद्र सिंह, शिवांग सिंह सैथवार, एसपी सिंह, रविंद्र सिंह, सुरेश चंद भारती, विश्वजीत सिंह, ज्ञानप्रकाश सिंह, असगर अली, प्रकाश सिंह, ऋषि कपूर पूर्व सेक्टर प्रभारी, अरुण कुमार गौतम, प्रहलाद प्रसाद, राज मंगल भारती, रामजतन भारती, पप्पू मद्धेशिया, श्रवण पटेल आदि ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed