फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   bjp aims for nation and social service

भाजपा का उद्देश्य राष्ट्र और समाज सेवा है : डॉ. धर्मेंद्र

Fri, 27 Nov 2020 11:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
bjp aims for nation and social service
भाजपा का उद्देश्य राष्ट्र और समाज सेवा है : डॉ. धर्मेंद्र
विज्ञापन

सलेमपुर /भागलपुर (देवरिया)। भाजपा केंद्रीय प्रशिक्षण विभाग द्वारा सलेमपुर व भागलपुर मंडल में शुक्रवार को दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। नगर के रैनाथब्रह्मदेव महाविद्यालय में प्रथम प्रशिक्षण सत्र का उद्घाटन क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रशिक्षण में मंडल के ई-बुक को लांच किया गया।
इस दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि 1925 में विजयदशमी के दिन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना हुई। संघ से निकले स्वयंसेवकों ने जनसंघ से लेकर भाजपा तक की यात्रा में सत्ता को कभी उद्देश्य नहीं बनाया। उनका उद्देश्य हमेशा राष्ट्र व समाज की सेवा रहा। भाजपा आज भी राष्ट्रीय विकास के अभियान को लेकर पूरी क्षमता के साथ चल रही है। प्रशिक्षण से नेतृत्वकर्ता प्राप्त होते हैं।
विज्ञापन

विधायक काली प्रसाद ने भाजपा के सिद्धांतों की जानकारी देते हुए कहा कि पार्टी की सफलता का मूलमंत्र व्यक्तिगत विकास एवं शिक्षा है। टीम भावना से कार्य करने से सफलता मिलती है। प्रशिक्षण में जिला कार्यसमिति सदस्य वीरेंद्र कुमार सिंह ने व्यक्तित्व विकास, जिलामंत्री निर्मला गौतम ने सोशल मीडिया, संतोष त्रिगुणायक ने हमारा विचार परिवार पर अपने विचार व्यक्त किए। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष कन्हैया लाल जायसवाल एवं संचालन महामंत्री अशोक तिवारी ने किया। इस दौरान जिला महामंत्री प्रमोद शाही, अशोक पांडेय, ओमप्रकाश यादव, शेषनाथ भाई, विनय पांडेय, अजय गौतम, कन्हैया मिश्र, अवधेश मद्देशिया, विकास रौनियार, अजय दुबे वत्स, पुनीत यादव, आशुतोष तिवारी, बृजेश कुशवाहा, मनोज सिंह, धर्मप्रकाश पांडेय, छोटेलाल गुप्ता, अजित मिश्र, कृष्णकांत तिवारी, अनूप मिश्रा, अनूप उपाध्याय, धनजंय चतुर्वेदी, अमित सिंह बबलू, रमाकांत मिश्र, उमाकांत मिश्र, शिवाकांत तिवारी, अरविंद तिवारी, अशोक नाथ तिवारी, प्रशांत तिवारी, प्रमोद गुप्ता, अनिल ठाकुर, तारकेश्वर नाथ तिवारी, रविशंकर मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं भागलपुर में ब्लॉक सभागार में भागलपुर मंडल की प्रशिक्षण शिविर शुभारंभ भाजपा के जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह ने किया।
उन्होंने पार्टी के इतिहास व वर्तमान पर चर्चा की। अध्यक्षता भाजपा के वरिष्ठ नेता सतीश चंद्र जायसवाल ने किया। समापन सत्र में क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने संगठन व पार्टी की नीतियों के बारे में बताया। इस दौरान दीपक मिश्र उर्फ शाका, दीनबंधू सिंह, कन्हैया तिवारी, शंभू जायसवाल, सिंपू सिंह, भागीरथी सिंह, चंदन मालवीय, महाजन वर्मा, शिवजी जायसवाल आदि मौजूद रहे।
उधर भाजपा मंडल रामपुर कारखाना के कार्यकर्ताओं का दो दिवसीय मंडल प्रशिक्षण कार्यक्रम शुक्रवार को सरदार पटेल महाविद्यालय सिरसियां नंबर एक के परिसर में हुई। कार्यक्रम की शुरुआत सदर सांसद डॉ. रमापति राम त्रिपाठी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की।

इस दौरान सदर सांसद ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होता है। उसी के कार्यों के बल पर पार्टी संगठन से लेकर सत्ता तक पहुंचती है। पहले दिन विभिन्न मुद्दों पर पांच वक्ताओं ने अपने अपने विचारों से सभी कार्यकर्ताओं को अवगत कराया। इस मौके पर पूर्व जिला महामंत्री कृष्णनाथ राय, पूर्व जिलाध्यक्ष मार्कंडेय शाही, जिला कार्यसमिति सदस्य कृष्णानंद गिरी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं जिला कोषाध्यक्ष राजेंद्र मल्ल ने संबोधित किय। अध्यक्षता रामपुर कारखाना के मंडल अध्यक्ष दीपक जायसवाल व संचालन मंडल महामंत्री रविंद्र पांडेय ने किया। इस दौरान पूर्व विधायक रविंद्र प्रताप मल्ल, जिला महामंत्री रमेश सिंह, मंडल महामंत्री अजय वर्मा, धर्मराज विश्वकर्मा, रविंद्र प्रताप शर्मा, सतीश राव, राजकिशोर शर्मा, नेबूलाल निषाद, संजय पांडेय, रविंद्र शर्मा, सोहन चौरसिया, प्रवीण प्रताप मल्ल, अजीत सिंह, विद्या भूषण चौहान, प्रमोद सिंह, दुर्गावती प्रजापति, लक्ष्मण जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed