फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   birth aniversary of first president Dr Rajendra prasad celebrated

अधिवक्ता दिवस पर डॉ. राजेंद्र प्रसाद के योगदान को याद किया

Fri, 03 Dec 2021 11:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
birth aniversary of first president Dr Rajendra prasad celebrated
अधिवक्ता दिवस पर डॉ. राजेंद्र प्रसाद के योगदान को याद किया
विज्ञापन

देवरिया। देश के प्रथम राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को अधिवक्ता दिवस के रूप में मनाई। उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर देश के प्रति योगदान को याद किया।
डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सिविल कोर्ट की ओर से दीवानी न्यायालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में सुभाष चंद्र राव ने कहा कि डॉ. राजेंद्र प्रसाद के जन्म दिवस को अधिवक्ता दिवस के रूप में मनाया जाता है। स्वतंत्रता संग्राम में वकीलों का अधिक योगदान रहा है। अधिवक्ताओं ने नए भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस दौरान काजी मोहम्मद आमिर, जटाशंकर सिंह, राधेश्याम पाठक, आनंद राय, शिव कुमार मणि, अनिल कुमार सिंह, मनोज उपाध्याय, सत्यनारायण यादव, अरविंद साहनी, अवधेश सिंह आदि मौजूद रहे। दी कलेक्ट्रेट सेंट्रल बार एसोसिएशन की ओर से अधिवक्ता कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में राकेश कुमार मिश्र, एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन संत शरण तिवारी, इम्तियाज अहमद, बाबूराम यादव, रमेश चंद्र पांडेय, उमापति त्रिपाठी, दिनेश नाथ त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। टैक्स बार एसोसिएशन के तत्वावधान में जिला पंचायत परिसर स्थित वाणिज्य कर कार्यालय के टैक्स बार रूम में अधिवक्ता दिवस अध्यक्ष जंग बहादुर सिंह की अध्यक्षता में मनाया गया। अधिवक्ताओं ने बाबू राजेंद्र प्रसाद के चित्र पर माल्यार्पण किया एवं उनके आदर्शो पर चलने तथा अधिवक्ताओं के नैतिक दायित्व के निर्वहन का शपथ भी लिया गया। इस दौरान मंत्री भूपेंद्र नाथ सिंह, सुरेश पांडेय, रमेश चंद्र मिश्रा, श्रीराम मिश्र, जयप्रकाश मणि, सत्यदेव पांडेय, राणेंद्र कुमार सिंह, रंजन श्रीवास्तव, अशोक शर्मा, संदीप अरोरा, सूर्य प्रकाश मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर समाजवादी अधिवक्ता सभा की ओर से डॉ. राजेंद्र प्रसाद के जन्म दिवस पर कचहरी रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष विजयसेन यादव, वीरेंद्र कुमार साहनी, रामबहाल यादव, कृष्ण मोहन यादव, सच्चिदानंद यादव, संजय कुमार यादव, जयप्रकाश कुशवाहा, मनोज कुमार विश्वकर्मा, अनिल कुमार मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

समारोह पूर्वक मनाई गई डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती
देवरिया। अंजनेय विद्या मंदिर रामनाथ देवरिया में देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई। वक्ताओं ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद के व्यक्तित्व पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान प्रबंधक राजेंद्र कुमार पाठक, शिक्षक ऋचा मिश्रा, उमेश सिंह, साधना तिवारी, आलोक पांडेय आदि मौजूद रहे।

छात्र जीवन से ही राष्ट्रीयता के मार्ग पर चले डॉ. राजेंद्र प्रसाद
देवरिया। देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती अवसर पर श्रीचित्रगुप्त मंदिर सेवा संस्थान की ओर से झांकी सजाई गई। साहित्यकार व कवि सौदागर सिंह ने कहा कि डॉ. राजेंद्र प्रसाद छात्र जीवन से ही राष्ट्रीयता के मार्ग पर अग्रसर हो गए। उनके राष्ट्रीय योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। मंत्री वृजेश कुमार ने कहा कि डॉ. राजेंद्र प्रसाद स्वाधीनता संग्राम के महानायक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के करीबी थे। इस दौरान अनिल कुमार सिन्हा, राकेश कुमार, सुरेंद्र लाल, रतन मणि, विनय कुमार, सामर्थ्य, विजय यादव, जनार्दन राय, अर्जुन शर्मा, मनोज कुमार, सुधीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed