फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Bird Flu: 137 samples sent for testing

बर्ड फ्लू : 137 नमूने जांच के लिए भेजे गए

Fri, 16 May 2025 11:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 May 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Bird Flu: 137 samples sent for testing
देवरिया। बर्ड फ्लू को लेकर जिले में सतर्कता बढ़ा दी गई है। सभी ब्लॉकों में रैपिड रिस्पांस टीम और डॉक्टर नजर रखे हैं। सैनिटाइजेशन और नमूने लेने का कार्य तेजी से किया जा रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को चार ब्लाॅक में 60 नमूने लिए गए। अब तक 137 नमूने जांच के लिए भेज गए हैं। पशुपालन विभाग ने अपने 17 गोशाला को सैनिटाइज करा दिया है। जिला पंचायत के गोशाला में भी सैनिटाइजेशन का कार्य किया जा रहा है। बायो सिक्योरिटी पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी अरविंद कुमार वैश्य ने बताया कि बर्ड फ्लू को लेकर सतर्कता बरती जा रही है। सैंपलिंग व सैनिटाइजेशन कराए जा रहे हैं।
सभी डॉक्टर पोल्ट्री फार्म का भ्रमण कर नजर रखे हुए हैं। घबराने की बात नहीं है। अच्छी तरह से पकाए गए कुक्कुट, मांस व अंडे आदि से बर्ड फ्लू नहीं फैलता है, इसलिए कुक्कुट या कुक्कुट उत्पाद को अच्छी तरह पका कर ही खाएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed