फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   bike theft in wedding ceremony

बरात में आए युवक की बाइक चोरी

Sat, 19 Feb 2022 11:44 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 11:44 PM IST
विज्ञापन
bike theft in wedding ceremony
बरात में आए युवक की बाइक चोरी
विज्ञापन

खुखुंदू। थाना क्षेत्र के डेहरी गांव में शुक्रवार की रात आई बरात से बाइक चोरी हो गई। पीड़ित युवक ने शनिवार को थाने में तहरीर दी है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के सोंदा निवासी रामानुज पांडेय के यहां से शुक्रवार की रात क्षेत्र के डेहरी निवासी गौरीशंकर तिवारी के यहां बरात आई थी। वर पक्ष से खुखुंदू के नरौली भीखम निवासी शैलेश मद्धेशिया अपनी बाइक से गए थे। पुलिस को दी गई तहरीर में उन्होंने कहा है कि बरात में अपनी बाइक खड़ी कर वह दुल्हन के दरवाजे पर चले गए। वहां से लौटे तो उस जगह पर बाइक नहीं थी। काफी देर तक खोजबीन के बाद भी पता नहीं चला। एसओ नवीन चौधरी ने बताया कि बाइक चोरी की तहरीर मिली है। इसकी जांच कराई जा रही है।
सराफा व्यवसायी की बाइक चोरी
बरहज। नगर स्थित धर्मशाला के सामने खड़ी नंदना वार्ड पश्चिमी निवासी और सराफा व्यवसायी सुनील वर्मा की बाइक शुक्रवार की रात चोरी हो गई। वह मोहल्ले के ही एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर गुहार लगाई है।
विज्ञापन

नंदना पश्चिमी निवासी बलिराम चौरसिया के यहां मांगलिक कार्यक्रम था। पुलिस को दी गई तहरीर में सुनील का कहना है कि वह अपनी बाइक बाहर खड़ी कर अंदर भोजन करने चले गए। लौटने पर बाइक गायब थी। इंस्पेक्टर टीजे सिंह ने बताया कि बाहर हूं, पता कराता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed