{"_id":"68a380746b52bb772b01679e","slug":"bike-riding-youths-snatched-chain-and-mobile-from-a-female-employee-of-a-private-hospital-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-161117-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: निजी अस्पताल की महिला कर्मी से बाइक सवार युवकों ने चेन व मोबाइल छीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: निजी अस्पताल की महिला कर्मी से बाइक सवार युवकों ने चेन व मोबाइल छीना
Tue, 19 Aug 2025 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 19 Aug 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
सोनूघाट। कोतवाली क्षेत्र के सोनूघाट चौराहे पर सोमवार की शाम निजी अस्पताल से घर जाते समय महिला कर्मी से बाइक सवार दो युवकों ने मोबाइल और चेन छीन लिया। अस्पताल कर्मियों व लोगों के पहुंचने पर युवक बाइक छोड़कर फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। हालांकि पुलिस चेन व मोबाइल छीनने की घटना से इंकार कर रही है। सोनूघाट चौराहा स्थित एक निजी अस्पताल में एक युवती पलक रिसेप्टनिस्ट का कार्य करती है। सोमवार की शाम करीब साढ़े छह बजे ड्यूटी के बाद वह घर जाने के लिए निकले। वह चौराहे पर पहुंची थी कि बाइक सवार दो युवक पहुंचे और सरेराह चौराहे पर घटना को अंजाम दिए। युवती ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि बाइक सवार युवक छपट्टा मारकर चेन व मोबाइल छीनकर फरार हो गए।
युवती ने सूचना अस्पताल के स्टाफ को दी। स्टाफ और लोग घटनास्थल पर पहुंचे तब तक युवक बाइक छोड़कर फरार हो गए। चौराहे के लोगों की मदद से युवकों की बाइक निजी अस्पताल ले जाई गई। घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस हरकत में आ गई। शहर कोतवाल दुर्गेश कुमार सिंह ने सीओ संजय कुमार रेड्डी को दी। सीओ मौके पर पहुंचकर घटना की जांच किए। उधर निजी अस्पताल के चिकित्सक ने बताया कि घर जाते समय घटना हुई है। घटना की सूचना मिलते ही स्टाफ के पहुंचने पर युवक मौके से बाइक छोड़कर फरार हो गए थे। हालांकि कोतवाली पुलिस चेन व मोबाइल छीने की बात से इंकार कर रही है।