{"_id":"6872aa3478afb7e69f083198","slug":"bike-rider-injured-in-collision-with-vehicle-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-158125-2025-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार घायल
Sun, 13 Jul 2025 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 13 Jul 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
सलेमपुर। सलेमपुर-देवरिया मुख्य मार्ग पर मुसैला चौराहे के पास शनिवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार भाटपार रानी थाना क्षेत्र के जसुई गांव निवासी श्रीनिवास सिंह (30) गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उसे सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार, भाटपार रानी थाना क्षेत्र के जसुई गांव निवासी श्रीनिवास सिंह पुत्र अरविंद सिंह शनिवार को किसी काम से देवरिया गए थे। काम निपटाने के बाद लौट रहे थे। मुसैला चौराहे के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। संवाद