{"_id":"6463c62fa512054a040a9706","slug":"bike-rider-injured-in-accident-dies-deoria-news-c-7-1-169560-2023-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: दुर्घटना में घायल बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: दुर्घटना में घायल बाइक सवार युवक की मौत
Tue, 16 May 2023 11:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 16 May 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गौरी बाजार। सड़क हादसे में घायल बाइक सवार युवक की मंगलवार को मौत हो गई। सोमवार देर शाम घर से निकला बाइक सवार युवक गौरी बाजार-हाटा मार्ग पर सड़क किनारे घायलावस्था में पड़ा मिला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे सीएचसी पर पहुंचाया। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। क्षेत्र के ग्राम देवकुंआ निवासी राजेश निषाद (45) पुत्र रामकेवल निषाद सोमवार देर शाम बाइक से किसी काम के लिए निकले थे। देर रात गौरीबाजार-हाटा मार्ग पर बाइक सवार पर पांडेय भिसवां के पास सड़क किनारे पड़ा था। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस युवक को लेकर सीएचसी गौरी बाजार पहुंची।जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने ही इसकी सूचना मृतक के परिजनों को दी। सूचना मिलते ही युवक के घर में कोहराम मच गया।